'लल्ला-लल्ला लोरी' पर Gori Nagori ने किया धमाकेदार डांस, कमर की लचक में अटका लाखों का दिल!

Haryanvi Dancer Gori Nagori Dance Video: हरियाणवी डांस इंडस्ट्री की सुपरस्टार डांसर और 'हरियाणा की शकीरा' के नाम से मशहूर गोरी नागोरी एक बार फिर अपने ताबड़तोड़ डांस से इंटरनेट पर छा गई हैं।
बिग बॉस के बाद गोरी की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
धमाकेदार अंदाज में थिरकीं गोरी नागोरी
'Lalla-Lalla Lori' गाने पर गोरी नागोरी का एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाला टाइट सूट पहना है, जिसमें उनका लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा है। स्टेज पर उनकी कमर की लचक और एनर्जेटिक मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनकी हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं।
बार-बार देखा जा रहा है वीडियो
गोरी नागोरी के डांस स्टेप्स और उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस को देखकर फैंस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं गोरी
गोरी नागोरी का ये अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है। 'लल्ला-लल्ला लोरी' गाने पर उनका ये बिंदास डांस ना सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि ट्रेंडिंग में भी आया। फैंस उनके एक्सप्रेशंस, स्टाइल और डांसिंग एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे।


Click it and Unblock the Notifications