कुत्ते भौं-भौं करते ही हैं..पवन सिंह विवाद के बाद अंजली ने पूछा अनिरुद्धाचार्य से सवाल, जवाब सुन दंग रह गए लोग

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। जब से पवन सिंह ने अंजली राघव की कमर छुई है तब से विवाद छिड़ गया है। एक्ट्रेस ने पवन सिंह को जमकर खरी खोटी सनाई थीं, वहीं पवन सिंह ने भी अपने उस व्यवहार के लिए अंजली राघव से माफी मांगी थी, लेकिन फिर भी यह मामला थमा नहीं। तरह-तरह के वीडियो और मीम्स इस मुद्दे पर बनने लगे।
अंजली ने पूछा अनिरुद्धाचार्य से सवाल..
वहीं अपने वायरल होते मीम्स को देख अंजली राघव परेशान होकर अनिरुद्धाचार्य के पास गईं। जहां जाकर उन्होंने बाबा से सवाल किया कि वह हरियाणवी एक्ट्रेस हैं उसी से उन्हें पहचान मिली है, लेकिन कुछ लोग हैं वह काफी जल जाते हैं। वह मीम्स मार्केटिंग करवाते हैं अलग-अलग कुछ लिखकर डाल देते हैं। वह कुछ भी बनाकर शेयर कर देते हैं। तो मेरा सवाल यह है कि क्या उन लोगों को जवाब देना चाहिए ? या फिर ऐसी हो रही चीजों को पूरी तरह से अनदेखा कर देना चाहिए।
कुत्ते तो भौं-भौं करेंगी ही...
अंजली राघव के इस सावल को सुन अनिरुद्धाचार्य महाराज कहते हैं कि एक कहावत याद कर लो। हाथी चला बाजार कुत्ते लगे हजार। हाथी जब अपनी मस्ती से चलता है ना तो कुत्ते को भौं-भौं करेंगे ही तो कुत्तों को जवाब क्यों देना वो भौं-भौं करेंगी ही। आपको अपनी मस्ती से चलने की जरूत है। अनिरुद्धाचार्य आगे कहते हैं कि कभी भी लड़ाई में मत उलझो कौन मीम्स बना रहा कुछ भी कर रहा है बस देख तो आपको ही रहा है।
लोगों का काम आलोचना करना है...
इसपर अंजली राघव करती हैं कि हां बस यही सुकून है इसलिए चुप रह जाती हूं। अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि आप ये बताओ कि लोगों ने किसे छोड़ा क्या माता सीता को लोगों ने बोलने से छोड़ा। लोग खाए बिना रह सकते हैं पर बोले बिना नहीं रह सकते। अरे जब लोगों ने माता सीता को नहीं छोड़ा तो हमको क्या छोड़ देंगे। लोगों का काम है आलोचना करना हमारा काम है अच्छा काम करते रहना।


Click it and Unblock the Notifications











