10 बेटियों के बाद नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने दिया बेटे को जन्म, पिता को नहीं याद बेटियों के नाम भी

Trending News: हरियाणा के जींद जिले के उचाना कस्बे में एक महिला ने दस बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया है। शादी के करीब 19 साल बाद बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। यह मामला एक बार फिर समाज में बेटे की चाह और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े करता है।

Trending News

37 साल की महिला को तीन जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर उचाना के ओजस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उसने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल के डॉक्टर नरवीर श्योरान ने बताया कि डिलीवरी थोड़ा मुश्किल थी और महिला को तीन यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। उनकी पत्नी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष श्योरान ने सुरक्षित प्रसव कराया। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

महिला के पति संजय कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2007 में हुई थी। अब यह उनकी 11वीं संतान है। संजय ने कहा कि वे और उनकी पत्नी बेटे की उम्मीद रखते थे और उनकी बेटियां भी भाई चाहती थीं।

उन्होंने बताया कि उनकी सभी दस बेटियां स्कूल जाती हैं और सबसे बड़ी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ रही है। कम आमदनी होने के बावजूद वे बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। संजय का कहना है कि जो हुआ, वह भगवान की मर्जी है और वे खुश हैं।

सोशल मीडिया पर इस परिवार को लेकर काफी बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे लड़के की चाह से जोड़ रहे हैं। इस पर संजय ने कहा कि आज की लड़कियां हर काम में आगे हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें संजय से उनकी दसों बेटियों के नाम पूछे जाते हैं। वीडियो में वह कई बार नाम बताते समय अटकते हुए नजर आते हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा में लड़कियों की संख्या को लेकर लंबे समय से चिंता रही है। हालांकि अब हालात कुछ सुधरे हैं, लेकिन अभी भी यह राष्ट्रीय औसत से कम है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X