Hariyali Teej: तीज पर लगाएं पॉपुलर मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा की फेमस डिजाइन, हाथों पर से नहीं हटेंगी नजरें

Hariyali Teej: हरियाली तीज का त्योहार आने ही वाला है। बता दें कि इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई की मनाई जा रही है। महिलाएं तो यह त्योहार काफी धूमधाम से मनाती हैं। क्योंकि इस त्योहार पर महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत सावन में होता है इसलिए इस व्रत में महिलाएं खूब श्रृंगार करती हैं। इस त्योहार पर हरे रंग के कपड़े और मेहंदी खास होती है। इसलिए महिलाएं पहले से ही इस त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू कर देती हैं।
महिलाएं इस त्योहार के लिए काफी तैयारियां करती हैं जिसमें से एक मेहंदी भी है। इस त्योहार पर महिलाएं अपनी पसंद की मेहंदी लगवाती हैं कोई सिंपल मेहंदी लगवाता है तो कोई पूरे हाथ पर भरवा डिजाइन बनवाता है। वहीं कुछ महिलाएं खुद ही घर पर मेहंदी रखती हैं। अगर आप इस तीज पर अपने हाथों पर मेहंदी की नई डिजाइन रखना चाहती हैं तो इस बार फॉलो करें पॉपुलर मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा की मेहंदी डिजाइन। अगर आपने इस तरह की डिजाइन लगा ली तो फिर हर कोई आपके हाथ देखकर कहेगा वाह क्या बात है।
हिना खान
अगर आप कुछ हटके मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप हिना खान की इस मेहंदी को देख सकती हैं। आप हिना खान की लोटस यानी की कमल के फूल की बनी डिजाइन अपने हाथ पर लगा सकती हैं। इसी के साथ ही आप अपनी उंगलियों पर बारीक मेहंदी लगाकर मेहंदी को कंप्लीट लुक दे सकती हैं।
अलेखा आडवाणी
अगर आपको मेहंदी से भरे हुए हाथ पसंद हैं तो आप आदर जैन की पत्नी अलेखा आडवाणी की तरह भी मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की भरवा डिजाइन इस खास दिन के लिए बेस्ट है।
शोभा कपूर
अगर आप वर्किंग हैं और आपके पास ज्यादा समय नहीं है कि आप मेहंदी लगाकर अधिक देर तक बैठें तो आप इस खास त्योहार के लिए एक दम खास डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को लगाकर आप तो खुश होंगी ही साथ ही में आपके पति भी खुशी से फूले नहीं समाएंगे। इस बार कुछ हटके मेहंदी लगाने के लिए अपने पति का नाम बीच में लिखकर गोल बारीक मेहंदी से डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपके पति का नाम भी आपके हाथों पर लिख जाएगा और आपकी मेहंदी भी एक दम हटके दिखेगी।
मेहंदी की अनोखी डिजाइन
अगर आपके पास आपका पैट है और आप उससे बेहद प्यार करते हैं तो आप वीना नागदा की फेमस मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। इस डिजाइन में आपका पेट भी हाथों में हैं और दूसरी ओर आप अपने लाइफ पार्टनर को भी मेहंदी में ले सकती हैं। इस तरह की खूबसूरत डिजाइन देखकर हर कोई आपकी और वीना नागदा की तारीफ करता नहीं थकेगा।


Click it and Unblock the Notifications











