..................... Haris Rauf viral video from india vs Pakistan asip cup match BJP reacts on Haris Rauf video on operation sindoot - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ ने बीच मैच में किए मिसाइल और बम वाले इशारा, बीजेपी ने लिया ये एक्शन

Haris Rauf Viral Video

Haris Rauf Viral Video: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज़ में 6 विकेट से शिकस्त दी। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की और ये खुंदस पाकिस्तानी क्रिकेटर्स में मैच के बीच ही देखने को मिली। मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ी अजीब हरकते करतें दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर हारिस रऊफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर बीजेपी ने भी दिचस्प जवाब दिया है।

मैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया तब देखने को मिला जब पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ मैदान पर फील्डिंग करते समय बाउंड्री लाइन पर कुछ अजीब इशारे करते नज़र आए। उन्होंने उंगलियों से '6-0' का संकेत दिया, जिसे देखकर दर्शकों ने उन्हें विराट कोहली की याद दिला दी। इसके बाद उन्होंने एक और संकेत दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी। बीजेपी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो साझा किया जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' की झलक दिखाई गई - यह वह सैन्य अभियान था जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में बड़ी कार्रवाई की थी।

गौरतलब है कि लीग मुकाबले की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। वहीं, मैच के रेफरी के तौर पर एंडी पाइक्रॉफ्ट ज़िम्बाब्वे से मौजूद रहे और टॉस के समय दोनों कप्तानों से टीम शीट प्राप्त की।

अभिषेक ने सिर्फ 39 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं, गिल ने 28 गेंदों पर 47 रनों की तेज़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने 172 रन के लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Read more about: haris rauf bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X