VIDEO: नई गर्लफ्रेंड को पंडित के पास लेकर पहुंचे हार्दिक पांड्या और कराई ये पूजा, साथ में मिलकर की ये पूजा

Hardik Pandya Mahieka Sharma New Video: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर छाए हुए हैं। नताशा से तलाक के ऐलान के बाद पहले जहां जैस्मिन वालिया के साथ हार्दिक पांड्या का नाम जुड़ रहा था तो वहीं अब उनके दिन-रातें और शामें सब कुछ मॉडल महिका शर्मा के नाम होती दिखाई दे रही हैं। हार्दिक ने एक बार फिर से इंस्टा स्टोरी पर महिका के साथ तस्वीरों और वीडियो शेयर कर अपने फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है।
हार्दिक और महिका के लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो इस दौरान दोनों भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मंगलवार के दिन हार्दिक पांड्या ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया था। और इस खास पूजा में हार्दिक पांड्या अपनी नई पार्टनर के साथ साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कभी हार्दिक माहिका के साथ वेकेशन पर जाते हैं तो कभी वह उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। बता दें कि माहिका ने हार्दिक का जन्मदिन भी बड़े ही स्पेशल अंदाज में मनाया था, दोनों के लगातार वायरल हो रहे वीडियोज़ को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या और माहिका का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो को देख फैन्स तो चौंक गए हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अपनी कार की सफाई करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इतने में ही माहिका आती हैं और वह हार्दिक पांड्या को किस कर देती हैं। इसके बाद माहिका भी कार वॉशिंग में मदद करवाती नजर आती हैं। जहां हार्दिक पांड्या कार पर शैंपू लगाते दिखते हैं। वहीं माहिका पाइप से पानी डालती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तो भाई अब बता ही दो कि शादी कब है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- कुछ ज्यादा ही कोजी नहीं हो रहे हैं दोनों। तो वहीं तीसरे ने लिखा- लगता है कि नताशा और जैस्मिन को दिखाने के लिए वीडियो बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications