'मुझे फांसी दो..' खुद के लिए सजा-ए-मौत क्यों मांग रहे हैं अनिरुद्धाचार्य, वीडियो ने खड़े किए कई सवाल!

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Viral Video- अनिरुद्धाचार्य ने जो महिलाओं को लेकर मुंह मारने वाला बयान दिया था उसको लेकर अभी भी बवाल मचा हुआ है। अलग अलग मीडिया संस्थान कथावाचक से सवाल पूछ रहे हैं।

हालांकि कई बार अनिरुद्धाचार्य का रौद्र रूप भी इन सवालों पर देखने को मिल ही जाता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुले शब्दों में खुद को फांसी चढ़ाने की बात कर रहे हैं।

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य इस वक्त चर्चा का अहम हिस्सा हैं और आए दिन कुछ ना कुछ बोलते हैं। उन्होने जब से लिव इन रिलेशनशिप और अफेयर्स पर महिलाओं और बाद में पुरुषों को घेरा है उससे एक वर्ग काफी नाराज है।

मुझे फांसी चढ़ा दो

वायरल हो रहे इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य आजतक से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''मुकदमा क्यों, मेरे को फांसी दीजिए। आप लोग कह रहे हैं बेशरम बाबा, फांसी दिलाइए मस्त, हम जैसे लोगों को फांसी होनी चाहिए। क्योंकि हम लोग कह रहे हैं कि आपकी बेटी को मर्यादा में रहना चाहिए, आपके बेटे को मर्यादा में रहना चाहिए। पहले के लोग गांव में एक बात कहते थे कि चोरी और जारी से बचना चाहिए। हमारे और आपके पिता ने हमेशा क्या समझाया कि बेटा सब करना लेकिन चोरी और जारी से बचना, जारी मतलब दूसरों की बहन बेटियों को देखना। राम सीता मर्यादा पुरुषोत्तम थे और हम भी तो मर्यादा में रहने के लिए कह रहे हैं। अगर इसमें भी मुकदमा करवाना है तो हम कह रहे हैं सीधे फांसी दो, ना रहेगा अनिरुद्धाचार्य ना बजेगी बांसुरी।''

इस तरह से वो भड़कते नजर आ रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य का समर्थन करने वालों की संख्या काफी ज्यादा तो वहीं लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य के बाद कई ऐसे कथावाचक हैं जिन्होने यही बात की है लेकिन उनकी भाषा काफी अलग थी। लोगों को अनिरुद्धाचार्य की मुंह मारने वाली बात पसंद नहीं आई थी।

Read more about: aniruddhacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X