21 दिनों में रामरहीम के साथ पूरी तरह जी लेना चाहती हैं हनीप्रीत, बाहर आते ही वायरल हुआ ये वीडियो

Honey Preet Ram Rahim Video: गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ चुके हैं। हाल ही में उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से यह राहत मिली है। फरलो मिलने के बाद यानी की 9 अप्रैल सुबह-सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच में राम रहीम सिरसा डेरा पहुंचे। राम रहीम को लेने के लिए खुद हनीप्रीत भी आई थी और इस बार वह सिरसा डेरा में ही रहने वाला है।
राम रहीम की पैरौल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राम रहीम को राहत डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से पहले मिल गई। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है और इसके लिए एक बड़ा कार्यक्रम भी हो सकता है। इससे पहले राम रहीम दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया था और इस तरीके से पिछले 4 साल से वह तकरीबन 13वीं बार जेल से बाहर आया है।
वायरल हो रहा है पुराना वीडियो
बताते चलें कि राम रहीम को साल 2017 के अगस्त महीने में दो शिष्यों से रेप के मामले में 20 साल जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 28 जनवरी को उसको 30 दिनों की पैरोल दे दी गई थी। अभी इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जो खुद हनीप्रीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था।
राम रहीम हनीप्रीत का वीडियो
हालांकि यह वीडियो पुराना है और आपको बता दें कि यह वीडियो 25 दिसंबर 2023 के दौरान का है। इस वीडियो में हनीप्रीत और राम रहीम को साथ में देखा जा सकता है। इस वीडियो में हर एक फोटो में राम रहीम हनीप्रीत के सिर पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पिता और बेटी का स्पेशल मोमेंट देखने के लिए मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











