लड़की का फोन आते ही दूल्हे ने कैंसिल कर दी शादी, ले लिए थे छह फेरे, लेकिन सातवें फेरे पर बदल गई कहानी

राजस्थान में एक शादी में उस वक्त नाटकीय मोड़ आ गया। जब आखिरी मिनट में इस शादी को कैंसिल कर दिया गया। एक कपल पवित्र अग्नि के सामने छह फेरे ले चुका था, लेकिन आखिरी फेरे पर दूल्हा पीछे हट गया। दूल्हे को एक फोन आया और कुछ सेकंड बाद ही उसने दुल्हन के साथ सातवां फेरा लेने से इनकार कर दिया।
दूल्हे ने सातवां फेरा लेने से किया इनकार
यह घटना राजस्थान के एक गांव में हुई। जहां शादी का फंक्शन बेहद अजीब तरीके से खत्म हुआ, जिसे वहां के लोग पचा नहीं पाए। इसके बाद पंचायत अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। दुल्हन के परिवार ने इस शादी के कैंसिल हो जाने के बाद हंगामा मचा दिया।
दुल्हन के परिवार ने मचाया हंगामा
जब दूल्हे ने शादी रद्द कर दी, तो दुल्हन और उसके परिवार के सदस्यों ने हंगामा किया। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने दूल्हे, उसके पिता और उसके पक्ष के कुछ दूसरे लोगों को बंधक बना लिया। उन्होंने दूल्हे से समारोह में खर्च किए गए पैसे भी वापस करने की मांग की, दावा किया कि कुल खर्च 56 लाख रुपये था।
शादी कैंसिल करने का कारण नहीं हुआ साफ
एशियानेट न्यूज हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे ने माफ कर देना कहकर माफी मांगते हुए अपने अचानक लिए गए फैसले की जिम्मेदारी लेने की कोशिश की। हालांकि, शादी कैंसिल करने के पीछे असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर कहा कि इस कठोर कदम को उठाने से पहले उसे एक लड़की का फोन आया था।


Click it and Unblock the Notifications











