इंफ्लुएंसर नीतू बिष्ट के साथ जो हुआ, जानकर दहल जाएंगे! अनजान लड़कों ने किया पीछा, फिर किए गंदे इशारे और...
Greater Noida influencer harassment case: ग्रेटर नोएडा से एक डराने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मशहूर महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट का कुछ कार सवार युवकों ने लंबे समय तक पीछा किया। आरोप है कि दिल्ली के DND फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक युवकों ने करीब 27 किलोमीटर तक उसकी कार का पीछा किया।

महिला उस समय अपनी कार खुद चला रही थीं। रास्ते में युवक बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं, चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर वे अश्लील इशारे भी कर रहे थे। इस हरकत से महिला काफी डर गईं।
डर के मारे इंफ्लुएंसर ने रोकी कार
जब पीछा लगातार जारी रहा और महिला अपने घर के पास पहुंच गईं, तो उन्होंने डर के कारण अपनी कार रोक दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने पति को फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया। उसी दौरान आरोपी युवक भी वहीं आसपास खड़े रहे।
पति ने बुलाई पुलिस
नीतू बिष्ट के पति लखन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे क्योंकि घर ज्यादा दूर नहीं था। उन्होंने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के आने तक पति और आरोपियों के बीच कहासुनी होती रही। कुछ देर बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की।
शिकायत नहीं होने पर छोड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार, वे आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करना चाहते थे, लेकिन नीतू बिष्ट ने लिखित शिकायत देने से मना कर दिया। इसी वजह से पुलिस ने आरोपियों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना के बाद महिला के पति ने इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नीतू बिष्ट के इंस्टाग्राम पर 57 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके पति लखन के भी 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
कार को रोकने की भी कोशिश
जानकारी के मुताबिक, महिला बीएमडब्ल्यू कार से घर लौट रही थीं। आरोप है कि युवकों ने रास्ते में कई बार उनकी कार को सामने से रोकने की भी कोशिश की, जिससे उनकी जान को खतरा महसूस हुआ।
पुलिस गिरफ्तारी चाहती थी
पुलिस का कहना है कि अगर लखन और नीतू शिकायत दर्ज कराते तो आरोपियों को जेल भेजा जा सकता था। लेकिन शिकायत न मिलने के कारण पुलिस केवल चेतावनी देकर ही कार्रवाई कर सकी।


Click it and Unblock the Notifications











