36 लाख ना मिलने पर ससुरालवालों ने निक्की पर तेजाब डाल जिंदा जलाया! मासूम बेटे ने बताई रूह कंपाने वाली आपबीती

Nikki Murder Case

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा से आई दहेज हत्या की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। 21 अगस्त को सिरसा गांव में निक्की नाम की महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने कथित तौर पर जिंदा जला दिया। लेकिन अब जो नए खुलासे सामने आए हैं, वे इस घटना को और भी डरावना बना देते हैं।

36 लाख दहेज की मांग बनी मौत की वजह

निक्की की शादी साल 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। शादी के समय ही उसे स्कॉर्पियो एसयूवी, रॉयल एनफील्ड बाइक, कैश और सोना दहेज में दिया गया था। इसके बावजूद ससुरालवाले संतुष्ट नहीं हुए और उस पर 36 लाख की अलग से डिमांड का दबाव डालने लगे। जब यह रकम नहीं मिल पाई, तो निक्की को कथित तौर पर जलाकर मार डाला गया।

बेटे ने देखा मां का खौफनाक कत्ल

सबसे दिल दहला देने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को निक्की के छह साल के बेटे ने अपनी आंखों से देखा। मासूम ने पुलिस को बताया- 'मम्मा के ऊपर कुछ डाला गया, फिर उन्हें चांटा मारा और लाइटर से आग लगा दी।'

तेजाब फेंका और गले पर वार किया गया

पीड़िता की बहन कंचन, जिसकी शादी आरोपी के भाई से हुई है, उसने बताया कि निक्की को कई दिनों तक प्रताड़ित किया गया। उसने खुलासा किया कि बहन के गले और सिर पर वार किया गया और उस पर तेजाब भी डाला गया।

कंचन रोते हुए बोलीं- 'वो लोग 36 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने मेरी बहन को तेजाब से झुलसा दिया, गले पर चोट की और बुरी तरह पीटा। मुझे भी प्रताड़ित किया गया और इतना थप्पड़ मारा कि मैं पूरा दिन बेहोश रही।ट

वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाया गुस्सा

इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक वीडियो में निक्की को बाल पकड़कर घसीटते और पीटते देखा जा सकता है, जबकि दूसरे में वह आग लगने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई नजर आती है।

गिरफ्तारी और पुलिस एक्शन

मुख्य आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। सोमवार को भागने की कोशिश में उसे पैर में गोली लगी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है। इसके बाद पुलिस ने निक्की की सास को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X