होटल के कमरे में गोरी नागोरी संग हुई घटिया हरकत, शूटिंग के दौरान ऐसे कपड़े पहनने को किया गया मजबूर, VIDEO

Gori Nagori Video: राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर जोरदार डांस करने वाली गोरी नागोरी दुनियाभर में फेमस हैं। उनके डांस वीडियो भी सपना चौधरी के डांस की तरह ही पॉपुलर हैं। गोरी पहले से ही काफी पॉपुलर थीं, लेकिन जब से वह बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। गोरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके यूट्यूब वीडियो के अलावा उनकी इंस्टा रील भी सुर्खियों में बनी रहती है।
वायरल हुआ गोरी नागोरी का वीडियो
वहीं हाल ही में गोरी नागोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोरी नागोरी को ऐसे देख लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल हाल ही में गोरी नागोरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी होटल के कमरे में हैं। वह अपनी टीम और मेकर्स से काफी नाराज नजर आ रही हैं।
क्या हुआ गोरी के साथ
दरअसल एक शूटिंग के लिए गोरी नागोरी को कपड़े चेंज करने थे। गोरी नागोरी वैसे तो घाघरा चोली में नजर आती हैं, लेकिन शूटिंग के लिए उन्हें दूसरे कपड़े दिए गए, लेकिन इन कपड़ों को देख गोरी नागोरी काफी नाराज हो जाती हैं। दरअसल यह कपड़े लड़कियों के नहीं बल्कि लड़कों के थे। जिसे देखकर वह कहती हैं कि मैं ये कपड़े पहनूंगी। ये लड़कों के कपड़े हैं। गोरी गुस्से से लाल नजर आ रही हैं।
गोरी के वीडियो पर यूजर्स के यं आए कमेंट्स
बता दें कि गोरी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपने तो डरा ही दिया मुझे लगा पता नहीं क्या हो गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तो क्या हुआ पहन लो कभी-कभी पूरे कपड़े भी पहन लेने चाहिए। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-वैसे इन कपड़ों में आप ज्यादा क्यूट दिखोगी।


Click it and Unblock the Notifications











