नेपाल के स्टेज शो में गोरी नागोरी ने किया इतना अश्लील डांस कि भड़क गए लोग, बोले- थोड़ी तो शर्म कर लो...
गोरी नागोरी यूं तो अपने डांस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन हाल में नेपाल से उनका एक डांस वीडियो बड़ा ही वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जिस वजह से गोरी नागोरी को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

नेपाल में अश्लील डांस कर बैठीं गोरी नागोरी
बिग बॉस 16 फेम गोरी नागोरी राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर डांस करने के लिए फेमस हैं। उन्हें राजस्थानी शकीरा के नाम से भी जाना जाता है। आए दिनों सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं उनके फैंस उनके डांस को देखने का बहुत क्रेज रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो उनका नेपाल से एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
गोरी नारोगी का डांस देख भड़के फैन्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी राजस्थानी लुक में नेपाल में एक स्टेज परफॉर्मेंस दे रही होती हैं। आपको बता दें कि गोरी नागोरी अपने फेमस गाने 'बीन बजादे गोरी' पर डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन इस वीडियो में गाने को एडिट कर दिया गया है, लेकिन डांस के जो भी विजुअल सामने आ रहे हैं उसे देखकर लोग का गुस्सा फूट रहा है। गोरी डांस के दौरान इतने अश्लील स्टेप्स करती दिख रही हैं जिसे देख सामने बैठी ऑडियंस उठकर जाना शुरू कर देती है। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग आग बबूला हो गए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेशर्मी की सारी हदें पार हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शर्म आ रही है इस तरह का डांस देखकर। लोग आपको प्यार दे रहे हैं कम से कम उसका मान रख लो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- राजस्थान की छवि को धूमिल कर रही हो आप।


Click it and Unblock the Notifications











