गोरी नागोरी ने बॉडीगार्ड के सामने खाट पर चढ़ कर दिया ऐसा डांस, पूरा वीडियो देखने पर हो जाएंगे मजबूर

Gori Nagori

हरियाणा और राजस्थान की जानी मानी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) को कौन नहीं जानता। गोरी नागोरी के डांस वीडियो दुनिया भर में धूम मचाते रहते हैं। लोग उनके डांस के इतने दीवाने हैं कि जब भी लोगों को पता चलता है कि गोरी का इवेंट है तो लोग भारी संख्या में उनका डांस देखने के लिए पहुंचते हैं। गोरी नागोरी तो पहले से ही काफी पॉपुलर हैं, लेकिन गोरी नागोरी तब ज्यादा हिट हुईं जब वह बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनी थीं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद गौरी नागोरी की किस्मत चमक गई।

खाट पर चढ़ गोरी ने किया डांस

फिलहाल तो आपको बता दें कि गोरी नागोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी एक बहुत ही बड़ी सी खाट पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही हैं। गोरी महरून घाघरा पहने हाथ में खंजिरी पकड़ 'आंख मिलाऊंगी आंख चुराऊंगी' गाने पर इतना फुर्तीला डांस करती दिखती हैं कि लोग तो बस गोरी नागोरी को देखते ही रह जाते हैं। गोरी ने वीडियो डालने के साथ ही कैप्शन में बताया है कि जिस खाट पर गोरी डांस कर रही हैं वह खाट 3 करोड़ रुपये का है।

गोरी का डांस देख दीवाने हुए लोग

खैर सोशल मीडिया पर गोरी का यह वीडियो खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह गोरी क्या डांस है आप तो एक दम देसी शकीरा हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा गोरी के जैसा ना कोई डांस कर पाया है ना ही कोई कर पाएगा। बता दें कि गोरी नागोरी डांस की फील्ड में जितनी पॉपुलर हैं उतनी ही वह सोशल मीडिया पर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी एक-एक रील पर मिलियंस में व्यूज आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: gori nagori trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X