हेल्पर पर बरसीं गोरी नागोरी, होटल के कमरे से आई चिल्लाने की आवाज, वीडियो देख गुस्साए फैन्स...

Gori nagori

हरियाणवी और राजस्थानी डांसर गोरी नागोरी आज देश दुनिया में फेमस हैं। बता दें कि गोरी नागोरी को लोग देसी शकीरा भी कहते हैं। गोरी की कमर इतनी फुर्तीली चलती है कि लोग तो बस गोरी को देखते ही रह जाते हैं। गोरी जब से बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं तब से तो उनकी लॉटरी खुल गई है। आज गोरी के नाम के बड़े-बड़े इवेंट होते हैं गोरी अपने साथ कई बॉडीगार्ड्स तक को लेकर चलती हैं। गोरी का डांस लोगों को इतना पसंद आता है कि उनका डांस देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गोरी के वीडियो भी इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं।

होटल के कमरे से वायरल हुआ गोरी का वीडियो

फिलहाल तो आपको बता दें कि गोरी नागोरी का एक होटल के कमरे से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी अपनी हेल्पर पर बुरी तरह चिल्लाती नजर आ रही हैं। दरअसल गोरी अपनी परफॉर्मेंस से पहले अपने कपड़े अच्छे से चेक करके उन कपड़ों में एक बार डांस करके देख लेती हैं वह पहले ही श्योर होना चाहती हैं कि वह स्टेज पर डांस करते समय कंर्फटेबल तो रहेंगी ना, लेकिन जैसे ही गोरी कपड़े पहनती हैं उन्हें कपड़ों की नाप पसंद नहीं आती है और वह अपनी हेल्पर पर बुरी तरह से भड़क जाती हैं।

हेल्पर पर बुरी तरह भड़कीं गोरी

गोरी कहती हैं कि ये क्या है 5 बार नाप लेकर जा चुकी हो फिर भी ठीक से नहीं किया हेल्पर बार बार गोरी को सॉरी बोलती है, लेकिन गोरी लड़की की एक बात नहीं सुनती हैं और लड़की पर बुरी तरह बरस पड़ती हैं। गोरी नागोरी के इस वीडियो पर यूजर्स के तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अपने से नीचे काम करने वालों के साथ आप इस तरह व्यवहार करती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप तो ऐसा कर रही हैं जैसे आपसे कभी कोई गलती ही नहीं हुई है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा तो ये है आपका असली चेहरा। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

More from Filmibeat

Read more about: gori nagori trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X