Gemini से बना रहे हैं साड़ी वाली AI photos तो फोन में जरूर कर ले ये दो सेटिंग, नहीं तो सब कुछ हो जाएगा लीक

Google Gemini Nano Banana Feature For AI Photos: सोशल मीडिया की दुनिया में लोग सिर्फ अपनी खूबसूरती ही दिखाना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों की मदद AI का लेटेस्ट ट्रेंड खूब कर रहा है। Google Gemini की मदद से लोग इन दिनों अपने रेट्रो से लेकर कपल और सेलेब्स के साथ सेल्फी वाली तस्वीरें जमकर क्रिएट कर रहे हैं। अगर आप भी इस ट्रेंड के तेज बहाव में खुद को संभाल नहीं पाए और अपनी ऐसी तस्वीरें बना रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं।
आपको इस ट्रेंड को फॉलो करने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। गूगल जेमिनी के नैनो बनाना फीचर से फोटोज आसानी से एडिट हो जाती हैं, इसके लिए आपको केवल प्रॉम्प्ट ही डालना पड़ता है। इसके साथ ही आप अपनी प्राइवेसी का भी ख्याव रखें। फोटोज अपलोड करते हुए अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें और निजी तस्वीरें अपलोड करने से बचें।
निजी तस्वीरें ना करें अपलोड
सबसे पहले तो अपनी निजी या संवेदनशील फोटो अपलोड करने से बचें। तस्वीरें साझा करने से पहले मेटाडेटा को क्लियर कर लें, यानी फोटो से लोकेशन टैग और डिवाइस जानकारी को हटा लें, ताकि अनजाने में भी जानकारी लीक न हो। लोकेशन टैग से यह पता लग सकता है कि आपकी तस्वीर किस लोकेशन पर बनी है, इसलिए लोकेशन लीक होने का खतरा भी होता है। किसी भी AI प्लेटफॉर्म पर फोटो अपलोड करने से पहले वहां की प्राइवेसी पॉलिसी को जरूर पढ़ लें।
एडिटेड फोटो पोस्ट करने से पहले उसमें से मेटाडेटा हटाएं
गूगल फोटोज में मेटाडेटा हटाने के लिए फोटो खोलें, उस पर i आइकन पर क्लिक करें। आपको मेटाडेटा दिख जाएगा, फिर इसे Photo Exif Editor जैसे किसी थर्ड पार्टी ऐप से हटा दें। कुछ डिवाइस में बिल्ट-इन ऑप्शन होता है। फोटो खोलें Edit या More में जाकर Remove Metadata चुनें। विंडोज में तस्वीर का मेटाडेटा हटाने के लिए राइट-क्लिक करें, फिर Properties पर जाएं, Details टैब में जाएं और "Remove Properties and Personal Information" पर क्लिक करें। नई कॉपी क्रिएट करें या ओरिजिनल फाइल से मेटाडेटा हटाएं।


Click it and Unblock the Notifications














