Couple AI Prompts- ऐसे बनाएं पार्टनर के साथ रोमांटिक तस्वीरें, Gemini एप में ये प्रॉम्ट्स डालते ही होगा जादू

Couple AI Prompts- इस वक्त जेमिनी की सहायता से लोग दबाकर अपनी तस्वीरें बना रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग साड़ी, सूट और लोकेशन्स को बदलकर जलवा दिखा रहे हैं। अगर आप भी कुछ अलग सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं कि तो Gemini की मदद से बना सकते हैं।
लेकिन हम आपके लिए कुछ स्पेशल लेकर आए हैं। आज हम उन Prompts की बात करेंगे जिनसे आप शानदार और रोमांटिक कपल इमेज बना सकते हैं। हीरो हीरोइनों को फिल्मों में रोमांस करता देख आपको लगता होगा कि ये शानदार जगहें कहां पर हैं तो इसका लुत्फ आप भी तस्वीर की सहायता से ले सकते हैं। एआई की मदद से अब सबकुछ संभव है। तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं एआई की सहायता से कपल इमेज..
रूफटॉप पर रोमांस
रुफटॉप भला किसको नहीं पसंद है। अगर आप अपनी पार्टनर के साथ रूफटॉप रोमांटिक अंदाज में पोज देना चाहते हैं तो ये आसानी से हो सकता है। इस प्रॉम्ट को यूज करने के लिए आपको अपनी और अपने पार्टनर की तस्वीर जेमिनी के साथ साझा करनी है और नीचे दिया हुआ प्रॉम्ट डालना है।
(A stylish couple stands close together on a modern rooftop at golden hour, with the glowing orange and pink sky stretching behind them. The man wears a crisp black blazer with a white t-shirt and slim trousers, while the woman is in a silky champagne slip dress with her hair softly flowing in the breeze. They are leaning in, foreheads touching, with the city skyline blurred in the background. The photo is shot in portrait orientation with dreamy lens flare, giving a cinematic Instagram look.)
शानदार कैफे में कोजी तस्वीर
किसी को डेट करते हैं तो इंसान सबसे पहले कैफे में जाकर कॉफी ही पीता है। इसके अलावा आप अपनी पत्नी के साथ भी अक्सर क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कैफे का रुख करते हैं। इस प्रॉम्ट के साथ आप कैफे में अपनी पार्टनर के साथ रोमांटिक अंदाज पा सकते हैं।
(The couple sits at a small rustic café table by a large window, warm sunlight pouring in. The man wears a casual white shirt with rolled-up sleeves, while the woman wears an oversized beige sweater and light blue jeans. She's leaning playfully on his shoulder as they share a coffee cup with two straws. The background has blurred hanging plants and fairy lights. The portrait framing captures their joyful, intimate expressions in a warm, moody tone, perfect for a cozy social media post.)
पार्टनर के साथ होली सेलिब्रेशन
होली खेलना का अपना अलग मजा है और अगर आपकी समवन स्पेशल आपके साथ है तो इसका आनंद दोगुना हो जाता है। आपने भले ही कभी पार्टनर के होली ना खेली हो लेकर एआई की मदद से आप शानदार तस्वीर जनरेट कर सकते हैं। बस आपको नीचे दिया गया प्रॉम्ट इस्तेमाल करना है।
(A vibrant portrait of the couple during Holi celebrations. The man wears a plain white kurta now splashed with bright colors, while the woman is in a white salwar suit covered in playful Holi powder. They laugh as they throw colors at each other, the background filled with blurred friends and clouds of pink, yellow, and blue powder. The portrait bursts with energy, fun, and celebration.)
इन प्रॉम्ट्स की मदद से आप जेमिनी एआई से बेहतरीन तस्वीरें बना सकते हैं। बता दें कि एआई के रिजल्ट्स में गलती हो सकती है और इसके लिए आपको फिर से ट्राय करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications














