VIRAL: लड़कियों ने पूल में लोट-लोट के किया नागिन डांस, बना दिया ऐसा माहौल कि देखने वाले भी रह गए सन्न

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर यूं तो आए दिनों वीडियो वायरल होते ही रहते हैं कभी कोई नाचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है तो कोई गा और बजाकर लोगों का दिल जीत लेता है। वहीं कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ पॉपुलर होने के लिए बनाए जाते हैं। और इन दिनों तो सोशल मीडिया पर वीडियोज़ कुछ हटके ही चल रहे हैं। फिलहाल तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं कि आखिर ये लड़कियां ऐसा कर ही क्यों रही हैं।
यह भी पढ़ें - ऋषभ पंत की बहन की शादी में जमकर नाचे धोनी और रैना
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है डांस वीडियो
सोशल मीडिया पर लड़कियों के एक डांस वीडियो ने कहर मचा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां डांस कर रही हैं, लेकिन लड़कियां ऐसा वैसा नहीं बल्कि ऐसा गजब डांस करती हैं कि लोग भी हैरान रह गए हैं। जी हां, लड़कियों का इस तरह का डांस देख हर कोई हैरान रह गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि लड़कियां छोटे कपड़े पहन पूल में नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। पूल में और पूल के आस पास मिलकर 10 या 12 लड़कियां हैं जो अपने बाल बिखेरकर और नागिन की तरह रेंगते हुए डांस करती नजर आ रही हैं।
लड़कियों का डांस देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
लड़कियों को इस तरह डांस करता देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब बस यही देखने को रह गया है। वहीं दूसरे ने लिखा- हद ही हो गई है पॉपुलर होने के लिए लोग क्या कुछ कर रहे हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- एक नागिन नहीं पूरा का पूरा काफिला निकला है।


Click it and Unblock the Notifications











