आशिकी के बाजार में नया मामला, बाप-भाई ने प्रेमी का किया कत्ल, फिर BF की लाश के साथ दीवानी ने की शादी

Girl Marry Boyfriend Dead Body: आशिकी की दुनिया में एक से बढ़कर एक हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। जहां कई मामलों में पति पत्नी अपने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक दूसरे की हत्याएं कर देते हैं तो कई बार रिश्तों की मर्यादाएं पार कर आवारा-पागल-दीवानों की गंदीं हरकतें सामने आती रहती हैं। अब एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ का है जहां एक दीवानी लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की लाश के साथ शादी की है।
लड़का लड़की एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त थे जो कि घरवालों का ना काबिल ए बर्दाश्त गुजरा और लड़की के बाप औप भाई ने मिलकर आशिक का कत्ल कर दिया। इसके बाद लड़की से सिर पर अपने पिता और भाई का हराकर अपने प्यार की जीत साबित करने का जूनून सवार हो गया और लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की लाश के साथ ही शादी की और अपने प्यार को निभाया।
इतना ही नहीं लड़की ने ये भी कसम खाई कि वो हमेशा उसे ही पति मानेगी और ताउम्र उसके घर में ही रहेगी। ये लव स्टोरी है है आंचल (21) और सक्षम ताते (20) की है। आंचल के भाइयों से दोस्ती के चलते सक्षम का उसके घर आना-जाना हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच की जान-पहचान प्यार में बदल गई। करीब तीन साल तक उनका अफेयर चलता रहा। जब घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आंचल पर दबाव बनाया। इसकी वजह, सक्षम का दूसरी जाति का होना था।
हालांकि घरवालों की धमकियों के बावजूद आंचल ने सक्षम के साथ संबंध बनाए रखे। जब आंचल के भाइयों और पिता को पता चला कि वह सक्षम से शादी करने जा रही है तो वो लोग भड़क उठे। इसके बाद उन लोगों को सक्षम को जमकर पीटा। उसके सिर में गोली मारी और पत्थर से सिर कुचल दिया।
बॉयफ्रेंड के शव पर हल्दी लगाई
जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, आंचल उसके घर पहुंच गई। उसने सक्षम के शरीर पर हल्दी लगाई और अपने माथे पर सिंदूर लगाते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड के शव से शादी रचा ली। इतना ही नहीं, आंचल ने यह फैसला भी किया कि अब वह सक्षम के घर पर ही उसकी पत्नी के रूप में रहेगी।
'मेरे पिता और भाई हार गए'
आंचल ने कहा कि हमारा प्यार जीत गया। सक्षम की मौत हो गई, लेकिन मेरे पिता और भाई हार गए। इसके साथ ही उसने सक्षम के हत्यारों के लिए सजा-ए-मौत भी मांगी है। आंचल ने कहा कि उसने मौत के बाद भी सक्षम से शादी इसलिए रचाई क्योंकि आज भी उनका प्यार जिंदा है। पुलिस ने बताया कि आंचल के भाई हिमेश, साहिल और पिता गजानन ममिदवार की तत्काल गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











