गुलाम हैदर की नई बीवी को देख जल भुन जाएगी सीमा हैदर? बेवफाई भूलकर पाकिस्तानी पति ने की नई शुरुआत!

Ghulam Haider New Wife- सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। गुलाम अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आकर अपने बच्चों को लेकर बात करता रहता है। बता दें कि सीमा हैदर गुलाम के चार बच्चों को लेकर इंडिया आ गई थी।
लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसको देखकर सीमा हैदर के सीने में भी आग लगने वाली है। कहा जा रहा है कि गुलाम हैदर ने दूसरी शादी कर ली है और बीवी के साथ उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जी हां, इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही हैं जो कि सेल्फी कैमरे से अपना और गुलाम हैदर का वीडियो शूट कर रही है। वो लगातार मुस्कुरा रही है जबकि गुलाम हैदर पीछे शांत बैठा हुआ है।
क्या है सच?
हालांकि गुलाम हैदर ने दूसरी शादी की है या नहीं इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर अपने पति के इस वीडियो को लेकर रिएक्ट करती हैं या नहीं। सीमा ने पहले ही कह दिया था कि उसका उसके पहले पति के साथ कोई लेना देना नहीं है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार सवाल पूछ रहे हैं। एक ने पूछा, ''लगता है गुलाम हैदर की शादी हो गई शादी मुबारक हो।'' एक ने लिखा, ''मुबारक हो भाई जान मैं हिंदू होकर भी आपके साथ हूं माता रानी हमेशा आपको खुश रखे।'' एक ने लिखा, ''मुबारक हो हैदर भाई एक बात तो है सीमा से ज्यादा सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''सीमा हैदर से ज्यादा यह लड़की खूबसूरत है उसका तो चेहरे पर ही खुदार-उधर है।'' एक ने लिखा, ''भाई को शादी मुबारक हो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर गुलाम हैदर कब आधिकारिक ऐलान करेगा। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











