सीमा हैदर के मां बनते ही गुलाम हैदर ने भी दी खुशखबरी? दूसरी शादी कर बन गए पिता, जानिए सच्चाई
Ghulam Haider New Born Baby: सीमा हैदर हाल ही में सचिन मीणा के बच्चे की मां बनीं थीं और इसके बाद उनको लेकर कई तरह की बातें हुईं थीं। बता दें कि सीमा हैदर के पहले ही 4 बच्चे थे जो कि पाकिस्तान से आए थे।

अब दो साल में सचिन के भी 2 बच्चे हुए हैं और अब दोनों मिलकर 6 बच्चे पालेंगे। सचिन से सीमा हैदर की एक बेटी है और एक बेटा है। लेकिन अब पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर नजर आ रहा है और उसने बच्चे को गोद में लिया हुआ है।
देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी दूसरी पत्नी से उसको भी बच्चा हुआ। लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद सीमा हैदर के लिए गुलाम का जवाब समझ रहे हैं। बता दें कि बिना तलाक सीमा हैदर पाकिस्तान से इंडिया आ गईं थीं और गुलाम को छोड़कर सचिन से शादी कर ली थी। इसके बाद गुलाम ने काफी बवाल काटा था और अपने बच्चों को वापस मांग रहा था।
गुलाम हैदर के वीडियो की सच्चाई?
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि गुलाम हैदर ने एक मासूम बच्चे को गोद में लिया हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि गुलाम हैदर ने दूसरा निकाह कर लिया है। इसके बाद अब बच्चे की खबर ने लोगों को यकीन करने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि ये गुलाम हैदर का ही बच्चा है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही गुलाम ने पुष्टि की है। गुलाम हैदर लगातार बच्चे को प्यार देते और दुलार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये कब हुआ।'' एक ने लिखा, ''मुबारक हो।'' एक ने लिखा, ''शादी कब कर ली।'' कमेंट्स के अलावा कई लोग लगातार हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications















