Gemini Ai Photo: समझ नही आ रहा कैसे बनाएं साड़ी वाली खूबसूरत तस्वीरें, सिर्फ ये 5 स्टेप और तैयार आपकी PHOTO

Gemini AI Photo Trend Prompts And Step By Step Process

Gemini AI Photo Trend Prompts And Step By Step Process: AI का जाल अब अपने पंख फैलाता ही जा रहा है। हर नई सुबह के साथ सोशल मीडिया पर एक नया ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहले जो खेल सेलेब्स की तस्वीरों के साथ देखने को मिल रहे थे अब ये लोग अपनी खुद की तस्वीरों के साथ कर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों साड़ी वाले रेट्रो लुक्स, कपल फोटोज और सेलेब्स के साथ अपनी तस्वीरें पलक झपकते ही तैयार हो रही हैं।

पिछले कुछ दिनों से लाल साड़ी वाले रेट्रो लुक्स जमकर वायरल हो रहे हैं। हर उम्र की लड़कियों से लेकर महिलाएं इससे अपनी खूबसूरत तस्वीरें तैयार कर रही हैं। हालांकि कुछ लोग अभी भी ऐसे हैं जो अपनी ऐसी तस्वीर तैयार कर ट्रेंड में शामिल होना चाहते हैं लेकिन उन्हें पूरा प्रोसेस समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में हम आपके लिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस लेकर आए हैं जिससे मिनटों में आप भी अपनी ऐसी तस्वीरें तैयार कर सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले Gemini ऐप में अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।

स्टेप 2- इसरे बाद + के साइन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब, अपनी एक क्लियर और सिंगल फोटो अपलोड करें। ध्यान रखें कि इस फोटो में आपका चेहरा साफ नजर आए। अच्छी रोशनी वाली फोटो से रिजल्ट बेहतर मिलते हैं।

स्टेप 4- इतना करने के बाद आपको जिस तरह की तस्वीर चाहिए, वैसा प्रॉम्प्ट डालें।

स्टेप 5- इतना करते ही AI आपकी फोटो को प्रोसेस करके तुरंत एक खूबसूरत रेट्रो लुक वाली इमेज में बदल देगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों 'Vintage Saree AI Edits' का क्रेज सबसे ऊपर है। इसमें लोग अपनी फोटोज को रेट्रो साड़ी लुक में बदल रहे हैं। वहीं, ये तस्वीरें इतनी खूबसूरत और यूनिक होती हैं कि हर कोई इन्हें खूब पसंद कर रहा है। AI एडिट्स के जरिए लोग अपने लुक को फिल्मी अंदाज में देख रहे हैं। इस तरह के ये एडिट्स Google Gemini के 'Nano Banana' टूल की मदद से बनाए जाते हैं।

Google Gemini का यह नया फीचर आपकी साधारण तस्वीरों को पलक झपकते ही खूबसूरत फिल्मी पोस्टर में बदल सकता है। सोशल मीडिया के ट्रेंड का हिस्सा बनने के लिए आप भी इसे ट्राय कर सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह की फोटो अपलोड करने से पहले ट्रम्स और कंडीशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। इस तरह सूझबूझ से आप बिना किसी नुकसान के सोशल मीडिया स्टार बन सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X