गौरी गोपाल आश्रम बना क्रिकेट स्टेडियम, अनिरुद्धाचार्य के चौके-छक्के देख फटी रह जाएंगी आंखे

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Cricket Video- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज जबरदस्त क्रिकेटर भी है। लोगों के होश तब उड़ गए जब उन्होने क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से आग उगली और जमकर चौकै छक्के मारे। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अनिरुद्धाचार्य का ये नया रूप आपने शायद नहीं देखा होगा।

धोती कुर्ता पहनकर मैदान में उतरे अनिरुद्धाचार्य ने गौरी गोपाल आश्रम को स्टेडियम में तब्दील कर दिया और अपनी बैटिंग से लोगों के दीवाना बना रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनके ढेरों शिष्य भी क्रिकेट खेल रहे हैं।

क्रिकेट का अनोखा अंदाज

शिष्यों की धारदार बॉलिंग पर हर तरह के शॉट खेलते अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अंदाज आपको हैरान कर सकता है। स्टांस, फुटवर्क और बैटिंग स्टाइल काफी आक्रामक है और ऐसा लग है कि कोई शानदार प्रोफेशनल बल्लेबाज बैटिंग कर रहा है। जमकर हर तरह के शॉट लगा रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य का ये अंदाज आपको हैरान करने के लिए काफी है। उनके इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, ''गुरुकुल में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते महाराज जी।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

अनिरुद्धाचार्य क्रिकेट वीडियो को देख उनके चाहने वाले कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''दिन रात हज़ारों वृद्ध माताओं की सेवा करने वाले महाराज श्री।'' एक का कहना है, ''मेरा पसंदीदा क्रिकेटर।'' एक ने लिखा, ''बाबर आजम से तो अच्छा ही खेल रहे हैं महाराज जी।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो लग रहा है की एकेले महाराज पुरे पाकिस्तान टीम पे भारी पडेंगे।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

विवादों में रहते हैं

अक्सर देखा जाता है कि उनके कमेंट्स विवादों में आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले महिलाओं पर टिप्पणी करने के बाद काफी बवाल मचा था लेकिन अनिरुद्धाचार्य अपनी बातों से पीछे नहीं हटे थे। देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: aniruddhacharya viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X