Andy Byron Controversy: HR से रोमांस, OnlyFans मॉडल्स के साथ अश्लील वीडियो कॉल, पत्नी ने लीक की गंदी चैट्स

Andy Byron Only Fans Controversy: डेटा एनालिटिक्स कंपनी 'Astronomer' के पूर्व CEO एंडी बायरन (Andy Byron) एक बार फिर विवादों में हैं। Coldplay कॉन्सर्ट में HR हेड के साथ रोमांटिक वीडियो वायरल होने के बाद जहां उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, वहीं अब उन पर OnlyFans मॉडल्स के साथ रिलेशनशिप और उनका भारी-भरकम खर्च उठाने के आरोप लग रहे हैं।
Sophie Rain के साथ पर्सनल कॉल्स और चैट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Andy Byron ने OnlyFans की 23 साल की कंटेंट क्रिएटर सोफी रेन (Sophie Rain) के साथ प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट ('Finsta') के जरिए अश्लील वीडियो कॉल्स और चैट्स की। इन कॉल्स और कंटेंट पर उन्होंने 40,000 डॉलर (करीब ₹33 लाख) खर्च किए। लीक हुए मैसेजेस में बायरन ने कहा था- 'Most guys I talk to are married,' जिस पर Sophie ने जवाब दिया, 'Okay, call me in 5 mins.'
पत्नी ने किया खुलासा
बायरन की पत्नी मेगन केरिगन (Megan Kerrigan) ने इन प्राइवेट मैसेजेस को सोशल मीडिया पर लीक कर तहलका मचा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने मेगन का सपोर्ट किया, तो कुछ ने इसे "प्राइवेट मैटर" बताया।
Sophie Rain का रिएक्शन
Sophie Rain ने हालांकि इस पर खुलकर बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने मेगन के लिए सहानुभूति जरूर जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं एक क्रिश्चियन हूं और इस तरह के बिहेवियर को सपोर्ट नहीं करती। अगर मेगन को मेरी जरूरत हो तो मैं उनके लिए हूं।" Sophie ने Coldplay कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया और कहा, "मुझे अच्छा लगा कि ये सब वहीं हुआ। धोखा देने वाले सबसे घटिया लोग होते हैं।"
सिर्फ Sophie पर ही नहीं खर्चे पैसे
ब्राजीलियन मॉडल और OnlyFans क्रिएटर Camilla Araujo ने दावा किया कि एंडी बायरन ने सिर्फ Sophie ही नहीं बल्कि कई और मॉडल्स को भी भारी रकम दी। उनके मुताबिक, बायरन ने अब तक 2,50,000 डॉलर (करीब 2.2 करोड़) खर्च किए हैं। इनमें सब्सक्रिप्शन फीस, कस्टम वीडियो कंटेंट और एक्सक्लूसिव वीडियो कॉल्स शामिल हैं।
Camilla ने कहा- 'मैंने मेगन से खुद कॉन्टैक्ट किया और उन्हें बताया कि वो अकेली नहीं हैं। महिलाओं को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए जब उन्हें इस तरह पब्लिकली शर्मिंदा किया जाए।' हालांकि, Megan Kerrigan ने इस पूरे मुद्दे पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो फिलहाल मेन (Maine) वाले अपने लग्जरी घर में शांत जीवन जी रही हैं और सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications