देवर की शादी में विदेशी भाभी का देसी तड़का! किया ऐसा झन्नाटेदार डांस कि बाराती भी बोले- भाभी हो तो ऐसी...

यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी किसी के गाने का वीडियो इंटरनेट पर छाया रहता है तो कभी किसी के डांस का, लेकिन फिलहाल तो एक शादी में भाभी द्वारा किए गए डांस वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया है। जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी भाभी ने देवर की बारात में चार चांद लगा दिए हैं विदेशी भाभी ऐसा डांस करती हैं कि लोगों की नजरें उनपर से हटने का नाम ही नहीं लेती हैं।

trending video

भारतीय शादियों में होने वाले धूम - धड़ाके और नाच - गानों का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिलता है। वहीं दूर दराज के विदेशी लोग भी भारतीय शादी में आना और इसमें एन्जॉय करना पसंद करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। जिसमें एक विदेशी भाभी को भारतीय गेटअप में हाथ में चूड़ी माथे पर बिंदिया और ब्रेज कलर का लहंगा पहने अपने देवर की बारात में जबरदस्त ठुमके लगाते देखा जा सकता है।

यह विदेशी भाभी किसी फिल्म स्टार से कम नहीं लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी अपने देवर की शादी में चार चांद लगा देती हैं। जैसे ही वह बॉलीवुड के सबसे मशहूर गाने 'लो चलीं मै अपने देवर की बारात लेकर ' पर डांस करना शुरू करती हैं लोग तो बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं। विदेशी भाभी गाने पर शानदार स्टेप्स करती हैं। वह ताल से ताल मिलाती नजर आती हैं। विदेशी भाभी का डांस देख देवर जी तो खुश हो ही जाते हैं साथ ही में घर वाले भी अपनी बहू की नजर उतारते नहीं थकते हैं।

वीडियो देख लोगों ने यूं किया कमेंट

बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के भर-भर कर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह विदेशी लड़की है लेकिन भारतीय संस्कृति और डांस कितने अच्छे से आता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो भाभी नंबर 1 है।

More from Filmibeat

Read more about: viral dance video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X