कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR! गिरफ्तार गार्ड्स ने पुलिस के सामने खोल दिया ये बड़ा राज
Khan Sir FIR: खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर जो फायरिंग हुई उसे मामले में खान सर की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। पुलिस ने इस पूरे मामले की FIR में खान सर उर्फ फैजल खान का भी नाम लिखा है। इसके अलावा उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड के नाम भी दर्ज किए गए हैं।

पुलिस की माने तो गिरफ्तार हुए दोनों गार्ड ने पूछताछ में यह दावा किया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर भीड़ की तरफ गोली चलाई थी। यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ और कुछ तस्वीरें भी सामने आई। वीडियो में दो युवक राइफल से फायरिंग करते हुए नजर आए। वीडियो की जांच करने के लिए पुलिस टीम मौके पर ही पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
कदमकूआं थाना के दरोगा अनिल कपूर द्वारा लिखित बयान पर यह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। FIR के अंदर खान सर उर्फ फैजल खान और उनके दो निजी बॉडीगार्ड के अलावा अन्य अज्ञात सहकर्मियों को भी आरोपी बना दिया गया है। पुलिस की माने तो 4 जून 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के लिए पुलिस अधिकारी खान ग्लोबल अकैडमी गए थे। वहां आसपास के लोगों से पूछताछ हुई। तो लोगों ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवक खान सर के ही निजी सुरक्षा गार्ड है और उन्होंने ही राइफल से कुल चार राउंड फायरिंग की। दोनों ने दो-दो राउंड गोली चलाई।
इसके बाद में पुलिस खान ग्लोबल अकैडमी पहुंच गई थी और वहां के निर्देशक खान सर से कांटेक्ट भी किया। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों की भी पहचान करवाई। पुलिस का दावा है कि खान सर ने बताया है कि दोनों उनके निजी सुरक्षा गार्ड है और उनके पास में लाइसेंसी राइफल भी है। उन्होंने यह भी बताया है कि यह गार्डन नोएडा की एक सुरक्षा एजेंसी से लाए गए हैं। जानकारी की माने तो खान सर ने नोएडा की सिक्योरिटी एजेंसी से 17 गार्ड हायर किए हुए हैं।
खान सर के साथ दोनों बॉडीगार्ड के हुए नामजद
कुछ ही देर बाद दोनों सुरक्षा गार्ड अपने-अपने हथियारों के साथ में एकेडमी पहुंच गए। फिर पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह कुछ लोग उग्र होकर खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर आ गए थे। जहां गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड चुनचुन के साथ मारपीट हुई। उसे घायल कर दिया गया और गेट पर लगे बैनर को भी फाड़ दिया गया। खूब हंगामा हुआ।
तब दोनों गार्ड खान सर के साथ अपने हथियार लेकर बाहर आए। बहार बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और शोर कर रहे थे। दोनों गार्ड के अनुसार खान सर और उनके अज्ञात सहकर्मियों ने उन्हें कहा कि देखा क्या रहे हो, बिना किसी देरी के भीड़ पर फायर करो, जो होगा मैं संभाल लूंगा। इसके बाद दोनों ने दो-दो राउंड फायरिंग कर दी। गिरफ्तार किए गए दोनों गार्ड की पहचान प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह के तौर पर हुई है।


Click it and Unblock the Notifications