..................... father shocks as wife delivers black twins viral video trending black skin black hair father shouting - Hindi Filmibeat

Watch- "काले बच्चे काले बाल" जुड़वा बच्चों को देख पत्नी पर भड़का गोरा पति, अस्पताल में काट दिया बवाल

Viral Video

Viral Video: दुनिया में हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का जन्म सबसे सुखद पल होता है। लेकिन एक कपल के लिए यह पल किसी बुरे सपने से कम नहीं साबित हुआ। सोशल मीडिया पर एक अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी गोद में दो नवजात बच्चों को लिए रो रही है, जबकि उसके साथ खड़ा पति भी फूट-फूटकर रोता दिखाई देता है। वीडियो में कपल इन बच्चों को अपनाने से इंकार करता दिख रहा है। आखिर वजह क्या थी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की स्किन टोन गोरी थी और दोनों के बाल गोल्डन थे, लेकिन उनके जुड़वां बच्चों की स्किन टोन डार्क थी और बाल काले थे। यह देखकर व्यक्ति ने बच्चों को अपना मानने से इंकार कर दिया और अस्पताल में हंगामा करने लगा। वहीं, महिला भी रोते हुए नज़र आई। यह वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई - क्या यह सच है या सिर्फ एक छलावा?

AI ने बनाया झूठा वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों फेक वीडियोज़ की बाढ़ आई हुई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से बेहद रियल दिखने वाले नकली वीडियो बनाए जा रहे हैं। इस वायरल क्लिप को लेकर भी कई यूज़र्स ने दावा किया कि यह या तो बच्चों की अदला-बदली का मामला है या फिर पूरी तरह एआई से जनरेटेड है।

फैक्ट-चेक में खुली पोल

जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है। इसे AI टूल्स जैसे Sora या Midjourney की मदद से बनाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, वीडियो में कई तकनीकी खामियां हैं- नवजात बच्चों में कोई मूवमेंट नहीं दिखता, जबकि असली शिशु लगातार हिलते-डुलते या रोते हैं। पिता की बॉडी मूवमेंट अननेचुरल है, जो CGI जैसी लगती है। बैकग्राउंड की लाइटिंग हर फ्रेम में अलग दिखती है।

पिछले कुछ समय में ऐसे एआई-जनरेटेड फेक वीडियोज़ की संख्या तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि अब लोग असली और नकली के बीच फर्क कर पाना मुश्किल समझने लगे हैं। यह वायरल वीडियो भी उसी प्रवृत्ति का हिस्सा निकला - एक डिजिटल भ्रम, जिसने भावनाओं से खेल कर सबको चौंका दिया।

Read more about: viral video bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X