मौत की भीख मांग रहा है राधिका यादव का बाप, बोला- मुझसे कन्या का वध हो गया मुझे फांसी दो

Radhika Yadav Father

Radhika Yadav Father: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। राधिका के बाप ने ही गोली मारकर अपनी बेटी की हत्या कर दी है। मामले की जांच जारी है। 12 जुलाई को कोर्ट ने राधिका की हत्या के आरोपी उसके पिता दीपक यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दीपक ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है।

इस बीच इस हत्याकांड पर राधिका यादव के ताऊ (दीपक यादव के बड़े भाई) विजय यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये दुख की बात है कि अपना पेड़ अपने हाथ से ही काटना पड़ा। यह हम सबके लिए बहुत दुःख की बात है। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के चाचा विजय यादव ने आगे कहा, ''मेरे भाई दीपक ने हत्या करने के बाद कहा कि मुझसे कन्या वध हो गया है। मेरे को फांसी दिलवा दो। थाने में भी उसने यही कहा है कि मेरी ऐसी रिपोर्ट बनाओ कि मुझे फांसी मिल जाए।''

ताऊ ने जानकारी देते हुए आगे बताया, ''जब यह घटना हुई मैं अपने घर में था। जानकारी के बाद मैं उसके घर गया और फिर दीपक ने ही मुझे बताया कि मैंने कन्या वध कर दिया है। राधिका और अपने बच्चों के भविष्य के लिए उसने बहुत किया था।''

राधिका यादव के ताऊ विजय यादव ने ये भी कहा, ''ऐसी कोई बात नहीं थी कि समाज की तरफ से ताने मिल रहे थे। अगर वह सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ था तो चांदी का चम्मच लेकर पैदा तो हुआ था ही।ऐसी कोई बात नहीं है कि वह बेटी की कमाई खा रहा था। अगर उसने पहले इस बात का जिक्र किया होता तो ऐसी घटना नहीं हुई होती।"

उन्होंने आगे कहा, ''अब हम क़ानूनी लड़ाई लड़ेंगे ताकि इसमें उसका कोई बच्चा ना फंस जाए। अब एक आंख तो फूट गई है कोशिश यही रहेगी कि कोई दूसरी आंख ना फूटे।'' बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सुशांत लोक स्थित दोमंजिला मकान में गुरुवार (10 जुलाई) को 25 वर्षीय राधिका की उनके पिता दीपक यादव ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X