Video: बेटी के जवान होते ही बाप ने रचा ली शादी, बेशर्म लड़की ने सुनाई घर में चल रही लव स्टोरी

Video

Father Marry Daughter Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस वीडियो में एक लड़की अपने पिता के साथ खड़ी है और दावा कर रही है कि उसने अपने ही पिता से शादी कर ली है। वीडियो में लड़की ने मांग में सिंदूर लगाया है और गले में मंगलसूत्र पहना है। वह अपने बगल में खड़े अधेड़ उम्र के शख्स को अपना पति बता रही है।

इस वीडियो को देखकर लोग गुस्सा हो गए और सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। लोग इसे 'घटिया कंटेंट' और 'सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका' बता रहे हैं। लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई, तो लोगों का गुस्सा शांत हो गया।

क्या है वीडियो में?

इस वायरल वीडियो में लड़की कह रही है, "ये मेरे पापा हैं और अब हम दुनिया को दिखा रहे हैं कि हमने शादी कर ली है।" जब वीडियो बनाने वाला उनसे पूछता है कि क्या उन्हें शर्म नहीं आती, तो लड़की जवाब देती है, "हमने उन लोगों को जवाब दे दिया है जो हमारे पीठ पीछे बातें करते थे।" इस वीडियो के वायरल होने के बाद समाज में नैतिकता और रिश्तों को लेकर बहस छिड़ गई।

सामने आया सच: स्क्रिप्टेड निकला वीडियो

वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है। वीडियो में करीब 33 सेकंड पर एक छोटा सा डिस्क्लेमर दिखाई देता है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इसमें उस यूट्यूब चैनल का नाम भी दिया गया है जिसने इस वीडियो को अपलोड किया था।

यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर इस तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल हुए हैं। पहले भी पिता-बेटी या सास-दामाद की शादी जैसे झूठे दावे वाले वीडियो खूब वायरल हो चुके हैं। ये सब सिर्फ व्यूज और लाइक पाने के लिए किया जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह के वीडियो पर अपनी नाराजगी जताई है और इसे बंद करने की मांग की है।

Read more about: viral video bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X