मैं कन्यादान नहीं करूंगा... बेटी की शादी में पिता ने सबको रुलाया, सुनाई ऐसी कविता किसी के नहीं रुके आंसू

Wedding Video Viral: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढकर एक कंटेट वायरल होता रहता है। शादी से जुड़े वीडियो को लोग काफी ज्यादा देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से शादी का एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो दूल्हा-दुल्हन या नाच गाने का नहीं हैं, बल्कि एक पिता के लिए बेटी की शादी कितना भावुक पल होती उससे जुड़ा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों की आंखों को नम कर दिया है।
इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी की विदाई के समय माइक थामते हैं और भावनाओं से भरे शब्दों में कहते हैं, "मैं पिता हूं... और मैं कन्यादान नहीं करूंगा, क्योंकि मेरी बेटी कोई वस्तु नहीं जिसे दान किया जाए। मैं उसे प्रेम और विश्वास के एक नए रिश्ते में जोड़ रहा हूं।"
उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद सभी की आंखें भर आती हैं। उनकी आवाज़ कई बार लड़खड़ाती है, लेकिन उनके हर शब्द में अपनी बेटी के लिए अथाह प्यार झलकता है। उन्होंने आगे कहा, "पिता चाहे गरीब हो या अमीर, वह हमेशा राजा ही होता है... और उसकी बेटी उसकी राजकुमारी।"
ये रही पिता द्वारा कही पूरी कविता:
मैं पिता हूं कन्यादान नहीं करूंगा, जाओ, मैं नहीं मानता इसे
क्योंकि मेरी बेटी कोई चीज़ नहीं, जिसको दान में दे दूं,
जहां जा रही हो खूब प्यार बरसाना तुम, सबको अपना बनाना तुम,
मैं दान नहीं कर रहा तुम्हे
मोहब्बत के एक और बंधन में बांध रहा हूं,
उसे बखूबी निभाना तुम, लेकिन याद रखना
बाप गरीब से गरीब हो या जो भी हो एक राजा बाप होता है
उस बाप के लिए बेटी एक राजकुमारी है,
जो सदा उसके दिल में वास करती है
उसे अपने दिल के टुकड़े को दान नहीं कर सकता
उसे एक नई जिंदगी के लिए,
नए आभास के लिए नई शुरुआत के लिए
अपने दिल से अपने तन मन से शुभकामना देता हूं।
इस वीडियो और बेटी का संदेश सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। बहुत से लोगों ने इसे देखकर कहा कि, "हर पिता के दिल में यही जज़्बात होते हैं, बस वह उन्हें ज़ाहिर नहीं कर पाता।" वीडियो को नेटिजंस काफी प्यार मिल रहा है और तमाम लोग इसे लाइक और शेयर कर रहे हैं साथ ही कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं भी शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











