मशहूर महिला इंफ्लुएंसर को लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा? पब्लिक प्लेस में अश्लीलता फैलाने का आरोप!

Manisha Dancer Viral Video- कई बार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ ऐसा घटनाएं हो जाती हैं कि यकीन करना मुश्किल होता है। इस वक्त ऐसा ही कुछ मशहूर इंफ्लुएंसर मनीषा के साथ हुआ है जो कि सोशल मीडिया पर डांसर मनीषा के नाम से मशहूर है।
मनीषा डांस वीडियो बनाती हैं और पब्लिक में भी काफी बोल्ड होकर डांस करती हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि मनीषा पर पब्लिक ने हमला कर दिया है।
जी हां, किसी पब्लिक प्लेस में मनीषा अपने वीडियोज शूट कर रहीं थीं और इस दौरान लोगों को किसी बात पर गुस्सा आ गया। इसके बाद जो कुछ भी वो कैमरे में कैद हो गया है।
पब्लिक ने घेरा, पीटने का आरोप
मनीषा डांसर के साथ इस वीडियो में उनकी एक साथी नजर आ रही है। पब्लिक मनीषा को लगातार खींच रही है और इस दौरान एक शख्स भीड़ से उनको बचाने की कोशिश में लगा है। इसके अलावा एक पुलिसवाला भी नजर आ रहा है।
पब्लिक के बीच संघर्ष मनीषा बाद में वहां से निकल तो गई लेकिन उसके शरीर में कई जगहों पर चोटें आईं हैं। दरअसल पब्लिक प्लेस में इस तरह का बोल्ड डांस देख लोग भड़क गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनीषा को इसके बाद लोगों ने वहां से दौड़ाया है और इस तरह के वीडियोज पर आपत्ति जताई है।
क्या कह रहे हैं लोग?
मनीषा डांसर के ऊपर हुए इस हमले को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''पहली बार कोई अच्छी वीडियो मिली है।'' एक ने लिखा, ''कहाँ थे प्रभु आप लोग दिल जीत लिए।'' एक यूजर ने लिखा, ''लाइव पब्लिक रिएक्शन, रील अपलोड करना जरूरी नहीं।'' एक ने लिखा, ''सही हुआ इसके साथ समाज मे गंध फैला रखी थी।'' एक ने लिखा, ''इसी लायक है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











