गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहकर इस खिलाड़ी ने पैदा किए पांच बच्चे, 9 साल बाद जाकर की सगाई , लेकिन...

Cristiano Ronaldo Engagement: इस दुनिया में अगर क्रिकेट को सबसे फेमस गेम बोला जाए तो गलत होगा। एक और गेम है जिसका डंका पूरी दुनिया में बजता है और इसी गेम का एक तेजतर्रार खिलाड़ी है जो अब सालों बाद अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ रहा है।
दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज से सगाई कर ली है। इस कपल ने करीब आठ साल तक रिश्ते में रहने के बाद अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है।
जॉर्जिना ने शेयर की फोटो
जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी उंगली में जड़ी हीरे की अंगूठी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'हां, मैं सगाई कर रही हूं। इस जिंदगी में और पूरी जिंदगी के लिए।' इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
जॉर्जिना रोड्रिगेज के बारे में
स्पेन की मशहूर मॉडल और इंफ्लुएंसर जॉर्जिना और रोनाल्डो की पहली मुलाकात 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना बतौर सेल्स असिस्टेंट काम कर रही थीं। ये मुलाकात जल्दी ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों पहली बार 2017 में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिक में हुए फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में एक साथ पब्लिकली नजर आए थे।
अर्जेंटीना में जन्मी और स्पेन के जैका शहर में पली-बढ़ी जॉर्जिना डांस की ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं और अब दुनिया की सबसे चर्चित WAGs (Wives and Girlfriends) में गिनी जाती हैं।
रोनाल्डो का शानदार फुटबॉल करियर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, और जुवेंटस जैसे टॉप क्लब्स के लिए खेला है। वह वर्तमान में सऊदी अरब के अल-नासर क्लब का हिस्सा हैं। 40 साल की उम्र में भी वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
रोनाल्डो के बच्चे और पारिवारिक जीवन
आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना शादी के ही रोनाल्डो कुल पांच बच्चों के पिता हैं। सबसे बड़े बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर का जन्म 2010 में हुआ। जून 2017 में, सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चे ईवा और माटेओ का जन्म हुआ। उसी साल नवंबर में, जॉर्जिना ने उनकी चौथी संतान को जन्म दिया। 2022 में, जॉर्जिना ने फिर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्य से बेटे को बचाया नहीं जा सका, जबकि बेटी बेला स्वस्थ है।
अब शादी की तैयारी
सगाई के बाद अब फैंस को इस कपल की शादी का इंतजार है। हालांकि, रोनाल्डो ने अभी तक इस सगाई का ऐलान अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर नहीं किया है, लेकिन जॉर्जिना की पोस्ट से यह साफ हो गया है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











