नवरात्रि से पहले बढ़ा दी फाल्गुनी पाठक ने गरबा कॉन्सर्ट की फीस ? i Phone 17 से भी महंगी है एक टिकट की कीमत

Falguni Pathak

फाल्गुनी पाठक के आज कौन नहीं जानता। अपने गानों से लोगों को थिरकाने वाली फाल्गुनी पाठक करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फाल्गुनी पाठक 56 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनके गानों का क्रेज अभी भी लोगों के सिर पर चढ़ा है इसीलिए लोग उन्हें बार-बार अपने कॉन्सर्ट में बुलाते हैं। बता दें कि फाल्गुनी पाठक ने अभी से नहीं बल्कि बचपन से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। फाल्गुनी पाठक ने 1987 से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान 1998 में 'याद पिया की आने लगी' गाने से मिली। फाल्गुनी पाठक ने 11 साल की उम्र में अलका याग्निक के साथ अपना पहला गुजराती गाना गाया था।

नवरात्रि से पहले बढ़ी फाल्गुनी पाठक के डांडिया नाइट की कीमत

फाल्गुनी पाठक को 'गरबा क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है। जैसे ही नवरात्र शुरू होते हैं लोग उन्हें कॉन्टेस्ट में बुलाने लगते हैं। फाल्गुनी पाठक के गानों पर हजारों लाखों लोग थिरकते हैं। बढ़ती लोकप्रियता की वजह से लोग उन्हें अपने गरबा नाइट कॉन्सर्ट में बुलाने लगे। फाल्गुनी पाठक का नाम जब से गरबा नाइट से जुड़ने लगा तब से तो एक कॉन्सर्ट में भारी हुजूम आने लगा। फाल्गुनी पाठक आज इतनी हिट सिंगर हैं कि उनका नाम सुनते ही लोग देश विदेश से भी उनका कॉन्सर्ट अटेंड करने आते हैं। बता दें कि फाल्गुनी पाठक की पॉपुलेरिटी की वजह से उनकी फीस में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई। चलिए जानते हैं कि इस बार कितनी है फाल्गुनी पाठक के गरबा नाइट की टिकट।

टिकट की कीमत जान उड़ गए लोगों के होश

एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक फाल्गुनी पाठक के गरबा कॉन्सर्ट अटेंड करने का टिकट काफी महंगा है। बताया जा रहा है कि उनका टिकट इस बार 1.5 लाख रुपये है। इस पोस्ट में फाल्गुनी के टिकट की कीमत भी दिख रही है। फिलहाल तो इतनी कीमत को देख लोगों के रिएक्शन आ रहे है। जहां एक यूजर ने लिखा- लोग फाल्गुनी पाठक के दीवाने हैं वह कितनी भी महंगी टिकट खरीद सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हर बार डांडिया नाइट के प्राइज आमसान छू रहे हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इतने में तो मैं I phone 17 खरीद लूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X