..................... Fake IAS Shikha Singh: Bulandshehr peon's daughter will not be able to become an officer - Hindi Filmibeat

Fake IAS Shikha Singh: फर्जी आईएएस शिखा सिंह का भांड़ा फोड़, चपरासी की बेटी नहीं बन पाएगी ऑफिसर

Bulandshahr Fake IAS Shikha Singh: बुलंदशहर की शिखा सिंह की कहानी हैरान करने वाली है। UPSC 2025 का रिजल्ट आया तो उनके घर में जश्न का माहौल था। ढोल बजे और लोगों ने सड़क पर नाचकर जश्न मनाया।

Fake IAS Shikha Singh

धूम धाम से शिखा का घरवालों ने स्वागत किया और कई सपने सजा लिए। दादा चपरासी थे और पिता भी इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करते हुए बेटी की शिक्षा पर पैसे लगा रहे थे जो कि अब साकार हो चुके थे।

लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है कि ये सपना चकना चूर हो जाता है। दरअसल जिस शिखा को आईएएस समझकर जश्न मनाया जा रहा था ये वो शिखा नहीं थी। जी हां, बिना रोल नंबर देखे अपना नाम पढ़कर इस तरह की कंफ्यूजन हुई जो कि शायद अब काफी बेज्जती वाली हो सकती है।

Fake IAS Shikha Singh: लोगों ने जमकर मनाया जश्न, मानी गलती

बुलंदशहर की इस बेटी ने फिलहाल अपनी गलती मान ली है। उनका कहना है कि उन्होने रोल नंबर नहीं देखा था। हालांकि लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है और इसपर कई तरह की बातें हो रहीं हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे लोग खुशी में डांस कर रहे हैं और शिखा सिंह के दादा रो रोकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। पूरी मीडिया में ये बात चल रही थी कि चपरासी की बेटी आईएएस बन गई है। शिखा लगातार इंटरव्यू दे रहीं थीं और अपने संघर्ष की कहानी बयां कर रहीं थीं।

Real IAS Shikha: कौन है असली शिखा जो बनी आईएएस?

जब शिखा सिंह गौतम को लेकर ये खुलासा हुआ तो लोग असली वाली शिखा की तलाश कर रहे थे। बता दें कि असली वाली का पूरा नाम शिखा सहरावत है और वो हरियाणा की रहने वाली हैं। इस रैंक के साथ वो आईएएस बनी हैं लेकिन उनकी तरफ से किसी तरह का रिएक्शन फिलहाल इस मामले को लेकर सामने नहीं आया है। लेकिन जो भी शिखा सिंह गौतम के साथ हुआ वो काफी दुखद है और पूरे समाज के सामने दिल को तोड़कर रख देने वाला है।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X