सावधान: Fake IAS बनकर की तीसरी शादी, 45 लाख लिया कैश, दुल्हन को गोवा में बेचने की प्लानिंग..
Fake IAS Wedding: इस वक्त सोशल मीडिया पर कई ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जो सवाल खड़े करती हैं। लोग फ्रॉड के मामले में भी मास्टर हो चुके हैं और चौकाने वाले कामों को अंजाम देते हैं। अब एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है जहां पर परिवार को ठगी का शिकार होना पड़ा है।

जी हां इस परिवार ने मैट्रिमोनी साइट के जरिए एक लड़की ढूंढा था कि खुद को आईएएस बता रहा था। उस लड़के ने कुछ ऐसा किया जिसका अंदाजा दुल्हन पक्ष के परिवार में किसी को नहीं था।
बता दें कि ये दुल्हा कोई आईएएस नहीं बल्कि एक फर्जी आदमी था जो कि एक फर्जी फर्जी IAS बनकर लोगों को ठगता था। इसके पहले लड़के ने दो शादियां की थीं।
Fake IAS Fraud: दुल्हन को को बेचने की तैयारी
गौरतलब है कि ये शख्स इटावा का रहना वाला था जिसने खुद को IAS बताकर 11 मार्च को शादी की थी। इसके पहले उसने सगाई के नाम पर 15 लाख और शादी में 30 लाख रुपये लिए थे। चौकाने वाली बात ये है कि इसके पहले भी वो दो शादियां कर चुका था और ये तीसरी शादी थी।
पता चला था कि इस फर्जी आईएएस दुल्हे ने तगड़ा प्लान बनाया था और दुल्हन को गोवा में बेचने की तैयारी कर रहा था। हालांकि समय रहते सब पता चल गया और लड़की को बचा लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो कि फरार चल रहा है। देखने वाली बात होगी ये शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ता है या नहीं। गौरतलब है कि ये पहला मामला नहीं है जब इस तरह से ठगी का शिकार कोई परिवार हुआ है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''एक आईएएस अधिकारी को वैवाहिक साइट की क्या ज़रूरत है.. सावधान रहें लड़कियाँ।'' एक ने लिखा, ''पढ़े लिखे लोगों से सावधान रहें।'' एक ने लिखा, ''जो लोग रिश्तेदारी में लेनदेन की बात करते है। भूलकर भी वहां रिश्ता ना करिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















