Fact Check: नशे में टल्ली युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर घुमाती दिखी धनश्री वर्मा? जानें वायरल वीडियो की सच्चा

Fact Check: मशहूर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस समय काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उनका धनश्री वर्मा के साथ में तलाक हो चुका है। इसी बीच युजवेंद्र चहल का नाम RJ महवश के साथ में भी जोड़ा जा रहा है। दोनों की कई सारी तस्वीरें भी जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है।
लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें उनको एक महिला कंधे पर उठाकर घुमाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल को अपने कंधे पर उठाने वाली महिला और कोई नहीं बल्कि उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा है।
लेकिन आज हम आपको युजवेंद्र चहल के इस वायरल वीडियो के पीछे का सच बताने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तीन से चार मार्च 2024 के दौरान कई सारे यूट्यूब चैनलों पर रिलीज किए गए थे। लेकिन इस वीडियो में नजर आ रही महिला धनश्री वर्मा नहीं है।
जांच के बाद पता चला कि वीडियो में युजवेंद्र चहल को अपने कंधे पर उठाने वाली महिला धनश्री वर्मा नहीं बल्कि संगीता फोगाट है। जो कि एक मशहूर रेसलर भी है। इस हिसाब से पता चलता है कि युजवेंद्र चहल के इस वीडियो में धनुश्री वर्मा नहीं है और यह एक तरीके का भ्रामक वीडियो है।


Click it and Unblock the Notifications











