Fact Check: 'क्रिश का गाना सुनेगा' वायरल बॉय धूम की हत्या? नाले में मिला शव, क्या है सच्चाई...
Viral Boy Dhoom Murder, Fact Check: सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल होगा कोई नहीं जानता है। हाल ही में अचानक एक लड़का सामने आया है और क्रिश का गाना बोलकर इंटरनेट पर छा गया है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं वायरल बॉय धूम की जिसको लेकर एक दावा किया जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको kanpuriya_vlogger0 नाम के पेज पर साझा किया गया है।
वीडियो में आप देखेंगे कि गंदे नाले में एक लाश दिखाई दे रही है और लोग भीड़ लगाकर उसको देख रहे हैं। इस पेज पर वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा गया है, ''धूम को किसी ने मारकर नाले में डाल दिया है, जिसने भी किया है वो गलत किया है। घटना 28 दिसंबर 2025 की है।''
फैक्ट चेक में पता चली सच्चाई
इस वीडियो के सामने आने के बाद पता चला है कि जो शख्स इस वीडियो में मृत नजर आ रहा है वो धूम नहीं है। जी हां, इस वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से फर्जी है। सिर्फ रीच और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस पेज ने अफवाह फैलाने का काम किया है। बता दें कि 'दिल ना दिया' और 'ले बेटा' जैसी बातें करके धूम काफी वायरल हुआ था। अगर आप किसी से क्रिश का गाना सुनेगा बोलेंगे तो लोग हंस पड़ेंगे क्योंकि धूम इतनी तेजी से वायरल हुए हैं। लोग इसपर रील्स बना रहे हैं। बता दें कि लोगों ने इस लड़के से इतनी बार गाना सुनने के लिए कहा है कि अब वो थक चुके हैं और गुस्सा हो जाते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
धूम की हत्या की अफवाह फैलाने वाले इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वो नहीं है बे, व्यूज के लिए कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''फेक न्यूज़ है कोई और है भाई।'' एक ने लिखा, ''फर्जी है, अफवाहें मत फैलाओ।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर धूम की इस खबर को देख लोग भड़क रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











