Fact Check : कृष का गाना सुनेगा... वायरल बॉय धूम को पुलिस ने किया अरेस्ट ? सलाखों के पीछे रोते आए नजर

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी किसी का डांस वीडियो चर्चाओं में आ जाता है तो कभी किसी का सिंगिंग का अतरंगी वीडियो। एक ऐसा ही सिंगिंग का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में जमशेदपुर के (गिरीष) पिंटू जिसे लोग धूम बॉय के नाम से भी पुकार रहे हैं इस लड़के के गाने ने इंटरनेट हिला दिया है।

Viral Dhoom Boy

इंटरनेट सन सेशन बन गया है धूम

वायरल बॉय का अंदाज लोगों का दिल छू रहा है। यह लड़का पहले तो लोगों से पूछता है कृष का गाना सुनेगा ? जब लोग हां कहते हैं तब यह धूम बॉय अपने ही अंदाज में 'दिल ना दिया ले बेटे!' जोड़कर गाना गाना शुरू कर देता है। इस लड़के का अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोगों ने इस लड़के को वायरल कर दिया है। इस लड़के के वीडियोज़ पर मिलियंस से व्यूज आ रहे हैं। धूम का ले बेटे जोड़ना तो खासतौर पर लोगों का दिल जीत रहा है। धूम बॉय की पॉपुलेरिटी देख कुछ लोग तो उनके ही स्टाइल को कॉपी करने लगे हैं।

धूम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेकिन फिलहाल तो धूम बॉय की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि धूम बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलाखों से पीछे खड़े पिंटू की ऐसी हालत देख लोग घबरा गए हैं। इटंरनेट पर ऐसी वायरल हो रहीं तस्वीरों को देख लोगों ने चिंता जतानी शुरू कर दी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी धूम बॉय को पकड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- अब बोल गिरीष का गाना सुनेगा ले बेटा।

क्या है तस्वीर की सच्चाई

आपको बता दें कि वायरल हो रही गिरीष की यह तस्वीर रियल नहीं बल्कि AI द्वारा एडिट की गई है। कभी तस्वीर में धूम को सलाखों से पीछे देखा जा सकता है तो कभी पुलिसवालों की गिरफ्त में। भले ही यह तस्वीरें फेक हों, लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने से लोगों को चिंता सताने लगी थी कि आखिर धूम ने ऐसा किया किया कि पुलिस ने गिफ्तार कर लिया।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X