वायरल बॉय धूम ने गुपचुप रचाई शादी ? दुल्हन की सुंदरता देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
वायरल बॉय धूम को आज कौन नहीं जानता हर कोई वायरल बॉय धूम उर्फ पिंटू के स्टाइल का दीवाना है। वायरल बॉय धूम ऋतिक रोशन की फिल्म कृष का गाना 'दिल ना दिया' गाता नजर आता है, इस गाने को वायरल बॉय धूम ने अपने ही अंदाज में बदल दिया है। वायरल बॉय धूम गाना गाते गाते बीच में 'ले बेटे' जोड़ देता है जिस वजह से यह गाना फिर से ट्रेंड में आ गया। अब तो हर कोई वायरल बॉय धूम की कॉपी कर रहा है। नामी सितारा भी अपने कॉन्सर्ट में जाते ही ऑडियंस से यही पूछता है कि कृष का गाना सुनेगा।

बता दें कि वायरल बॉय धूम के स्टाइल ने दुनिया को दीवाना बना दिया, लेकिन बता दें कि जैसे जैसे वायरल बॉय धूम को पॉपुलेरिटी मिल रही है उनके तेवर बढ़ते नजर आ रहे हैं। वायरल बॉय धूम एक्टर ऋतिक रोशन को बुड्ढा तक कह चुके हैं। साथ ही अब तो वायरल बॉय धूम अपना गाना सुनाने का अच्छा खासा पैसा चार्ज करते हैं। जी हां, अब जो भी वायरल बॉय धूम का वीडियो बनाने जाता है वह उससे 1000 रुपये वसूलते हैं। वायरल बॉय धूम के बदलते तेवरों को देख लोगों ने अब उनके नए वीडियो बनाना ही बंद कर दिया है, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में वायरल बॉय धूम का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि वायरल बॉय धूम अपनी पत्नी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
जी हां, एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर फैल रही है उस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वायरल बॉय धूम की दुल्हन उनके पास बैठी नजर आ रही है। बता दें कि यह तस्वीर बेबी शावर की है। जिसे देखकर लोग तो हैरान ही रह गए। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या वायरल बॉय धूम शादी शुदा है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कौन कहेगा कि वायरल बॉय धूम की पत्नी इतनी सुंदर है।
क्या है तस्वीर की सच्चाई
आपको बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रही वायरल बॉय धूम और उनकी पत्नी की तस्वीर एक दम फेक है। इस तस्वीर को AI द्वारा जनरेट किया गया है। इस तस्वीर को देखकर तो लोग चौंक ही गए। भले ही यह तस्वीर फेक हो, लेकिन इंटरनेट पर बवाल काट रही है।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो/ वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











