Fact Check: सिद्धार्थ कियारा की बेटी की पहली झलक आई सामने, सलमान खान ने ली नन्ही परी संग सेल्फी

Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। 15 जुलाई को एक्ट्रेस ने नन्ही परी को जन्म दिया था। सिड कियारा ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया था कि दोनों माता पिता बन गए हैं और घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है। सिड कियारा के इस पोस्ट पर तमाम सितारों ने रिएक्ट किया और कपल को शुभकामनाएं दीं। दो दिन पहले कियारा आडवाणी अपने घर के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और साथ ही पैपराजी से विनती भी की कि वह बच्ची की तस्वीर ना खींचें।
वायरल हुई सिड कियारा की बेटी की पहली फोटो
फैन्स जहां कियारा की बेटी की झलक देखने के लिए बेताब थे उनका नो फोटो पॉलिसी को सुनते ही दिल ही टूट गया, लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान सिद्धार्थ और कियारा की बेटी से मिलने के लिए गए। जहां जाकर उन्होंने बेटी को आशीर्वाद तो दिया ही साथ ही में बिटिया संग सेल्फी भी क्लिक की। सलमान खान द्वारा ली गई इस तस्वीर में सिड कियारा और नन्ही परी भी नजर आ रही है। वहीं अब सलमान खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख फैन्स तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
क्या है तस्वीर की सच्चाई
आपको बता दें कि सलमान खान, सिड -कियारा और उनकी बेटी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। वह तस्वीर रियल नहीं है। बल्कि AI द्वारा बनाई गई है, लेकिन इस तस्वीर को इस तरह से एडिट किया गया है कि कोई भी इस तस्वीर को देखकर धोखा खा सकता है। बता दें कि इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ कियारा की बेटी कितनी प्यारी है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सो क्यूट नजर ना लगे। तो वहीं तीसेरे यूजर ने लिखा अगर यह तस्वीर रियल होती तो कियारा की बेटी ऐसी ही दिखती।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो /वीडियो का समर्थन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications