Fact Check: सीमा हैदर ने वीडियो कॉल कर गुलाम हैदर को दिखाया मंगलसूत्र? बोलीं- 'हिंदुस्तानी ने वादा किया है'
Seema Haider Ghulam Haider Video Call: सीमा हैदर इस वक्त इंडिया में है और हाल ही में सचिन मीणा के बच्चे की मां बनी है। चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर इंडिया आई सीमा हैदर ने पहले पति गुलाम हैदर को तलाक नहीं दिया था।

गुलाम हैदर का कहना था कि वो बिना तलाक के यहां से गई और अभी मेरे साथ निकाह में है। लेकिन अब इंडिया आकर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने पाकिस्तान पति के साथ वीडियो कॉल पर कुछ ऐसा कर रही है जो कि आपको हैरान कर देगा।
वीडियो में आप देखेंगे कि इस वीडियो में अपना मंगलसूत्र गुलाम हैदर को दिखा रही है और गाना गा रही है कि, ''वादा हिंदुस्तानी अगर कोई कर देता।'' वीडियो को इस तरह से सर्कुलेट किया जा रहा है कि सीमा और गुलाम वीडियो कॉल पर हैं।
क्या है सच्चाई?
इस वीडियो को देखकर अगर आप सच में ये सोच रहे हैं कि सीमा हैदर ने गुलाम से वीडियो कॉल पर बात की है तो रुक जाइए। ये बात पूरी तरह गलत है क्योंकि ये दो अलग अलग वीडियो हैं जिनको एक साथ जोड़कर पोस्ट किया गया है। किसी ने दो वीडियोज को जोड़कर एक साथ साझा किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इसको देखकर लोग सच मान रहे हैं लेकिन इसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। सीमा हैदर और सचिन मीणा काफी खुश हैं और कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि गुलाम हैदर ने भी वहां दूसरी शादी कर ली है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो को gulam_haider_8034 नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर या गुलाम हैदर की तरफ से इस वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications