Fact Check: सीमा हैदर SIR में गिरफ्तार? रो रोकर बोलीं मत भेजो पाकिस्तान, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Seema Haider SIR Video: सीमा हैदर पाकिस्तान से इंडिया आईं थीं और इस वक्त यहीं है। चौकाने वाली बात ये है कि वो बिना पासपोर्ट और वीजा के गैरकानूनी तरीके से दाखिल हुईं थीं। हालांकि इस अब वो सचिन मीणा की पत्नी हैं और नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं।
लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर को रोते हुए और पुलिस की गिरफ्त में देखा जा सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है। कहा जा रहा है कि सीमा हैदर को इसलिए पाकिस्तान भेजा जा रहा है क्योंकि एसआईआर में उनका नाम नहीं है और ना ही 2003 में कोई उनका इंडिया में था।
वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा कह रही है, ''मुझे छोड़ दो मुझे पाकिस्तान नहीं जाना है, दोस्तों मेरी मदद करो। पुलिसवाले पाकिस्तान भेज देंगे, फिर मैं इंस्टाग्राम पर रील्स कैसे बनाऊंगी। प्लीज मदद करो दोस्तों।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या है वीडियो की सच्चाई, जानिए फैक्ट चेक
सीमा हैदर के इस वीडियो को अगर आप सही मान रहे हैं तो रुक जाइए। दरअसल ये एक एआई वीडियो है जो कि seema_meena_sachin_meena_1010 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। किसी ने फर्जी वीडियो बनाकर साझा किया है और एसआईआर की वजह से वीडियो लोग देख रहे हैं और इसको सच मान रहे हैं। सीमा हैदर की तरफ से फिलहाल इस फर्जी को लेकर किसी तरह को कोई अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि लोगों ने चिल्लाना भी शुरु कर दिया है कि इस तरह के एआई वीडियो नहीं आने चाहिए।
सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वीडियो बनाकर ही वो कमाई कर रही हैं। इस वक्त उनका नया घर चर्चा में है जहां पर काम चल रहा है। फिलहाल आप देखिए ये फर्जी वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











