..................... Fact Check: Rekha and Amitabh Bachchan attend Coldplay concert, AI photos viral on social media - Hindi Filmibeat

Fact Check: एक साथ Coldplay के कॉन्सर्ट में पहुंचे रेखा-अमिताभ ? सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही तस्वीर

Rekha and Amitabh Bachchan

Fact Check: रेखा और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड सिनेमा जगत के बहुत ही चहेते सितारे रहे हैं। दोनों की फिल्मों के साथ ही दोनों के प्यार के किस्से भी आए दिनों सुनने को मिलते हैं। बताया जाता है कि रेखा अमिताभ बच्चन से बेहद प्यार करती थीं, लेकिन जया बच्चन से शादी होने के बाद रेखा ने अमिताभ बच्चन से दूरियां बढ़ा ली, लेकिन आज भी दोनों के प्यार के किस्से चर्चा में बने रहते हैं। आज भी दोनों के पुराने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

क्या कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में पहुंच रेखा अमिताभ

लेकिन इन तस्वीरों के साथ ही हाल ही में रेखा और अमिताभ बच्चन की एक ताजा तस्वीर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन दोनों कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में गए हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रेखा और अमिताभ कॉन्सर्ट में एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। जहां रेखा गोल्डन और ब्राउन रंग की साड़ी में दिख रही हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन नीले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है चलिए जानते हैं कि क्या है इस तस्वीर की सच्चाई।

क्या है तस्वीर की सच्चाई

बता दें कि यह रेखा और अमिताभ बच्चन की रियल तस्वीर नहीं है बल्कि यह तस्वीर Ai द्वारा बनाई गई है। इस तस्वीर में जरा भी सच्चाई नहीं है। पिछले दिनों कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन का HR हेड क्रिस्टिन कैबोट के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट को एक दूसरे की बाहों में लिपटे देखा गया। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा और उसके बाद से कई सितारों की AI तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

क्या था मामला

एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन HR हेड क्रिस्टिन कैबोट के साथ कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में गए थे। ऐसे में बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान किस कैम सेगमेंट शुरू किया। इसमें भीड़ में मौजूद कपल पर खास फोकस किया गया और इसी दौरान एंडी बायरन क्रिस्टिन कैबोट को एक दूसरे की बाहों में लिपटे देखा। जैसे ही दोनों ने अपना चेहरा स्क्रिन पर देखा दोनों ही काफी असहज हो गए और भीड़ में इधर उधर छिपने की कोशिश करने लगे। दोनों के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और इस घटना की वजह से एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।

Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो या वीडियो का समर्थन नहीं करता है।

Read more about: rekha amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X