Fact Check: प्रेमानंद महाराज के सीने का X-RAY हुआ वायरल, भगवान कृष्ण की तस्वीर देख दंग हैं लोग!

Premanand Maharaj X-Ray Krishna: प्रेमानंद महाराज लगातार अपनी तबीयत से जूझ रहे हैं लेकिन ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा और कई सवाल भी खड़े करेगा।
वीडियो में बताया जा रहा है कि ये प्रेमानंद जी महाराज के सीने का एक्सरे है और इसमें एक छवि नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज के सीने में भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर नजर आ रही है।
इस वीडियो को guddu_ragadar_302_ नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है। इसके बाद भक्त काफी हैरान हैं और बाबा जी को लेकर बातें कर रहे हैं। लेकिन क्या ये सच है? क्या सच में ये एक्सरे प्रेमानंद जी महाराज का है?
एक्सरे का 'फैक्ट चेक'
वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज का एक्सरे और भगवान कृष्ण के होने का दावा बिल्कुल गलत है। ये पूरी तरह से फर्जी तस्वीर है और किसी ने एडिट करते हुए इसको फैलाया है। इस तरह की किसी तस्वीर पर भरोसा ना करें। ये ना तो प्रेमानंद जी महाराज के एक्सरे का वीडियो है और ना ही तस्वीर में कृष्ण जी हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग बाबा जी की तारीफ कर रहे हैं और कुछ तस्वीर को फर्जी बताकर ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर प्रेमानंद जी महाराज के भक्त कई बातें लिख रहे हैं। एक ने लिखा, ''मे गुरु जी को जान से जयदा मानता हु पर ये फेक है गुरु जी का एक्स रे नही है।'' एक ने लिखा, ''एक्स रे पर नीचे फिमेल लिखा है भाई।'' एक ने लिखा, ''इसमें खुश होने वाली कौन सी बात है प्रिंट हो गया है मूर्ति का।'' एक ने लिखा, ''यह वीडियो वहां जाकर तूने बनाया है या की तेरे बाप ने।'' एक ने लिखा, ''जिसने भी Post डाला उसको इतना ही बोलूंगा कि भाई ये Xray में दिख रहा है गले में पहनना हुआ है क्यों दिमाग लगता है।'' एक ने लिखा, ''ये सच है कि गुरु जी पर बेहद कृपा है ईश्वर की पर इसमें लॉकेट का हुक साफ दिखाई दे रहा है।'' आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications