Fact Check: हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकल गए प्रेमानंद महाराज? सच्चाई कर देगी हैरान!
Premanand Maharaj with Hardik-Mahika: प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए इस वक्त वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन महाराज की अगर किसी के साथ कहीं घूमने चले जाए तो क्या ही बात होगी। इस वक्त एक तस्वीर इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा की वायरल हो रही है।

चौकाने वाली बात ये है कि इस तस्वीर में दोनों के अलावा वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही इस तस्वीर ने इंस्टाग्राम पर कदम रखा लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें जानना चाहते हैं। किडनी की गंभीर बीमारी के चलने महाराज जी कहीं जाते नहीं है ऐसे में वो हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ किसी मंदिर के बाहर क्यों गए?
फैक्ट चेक में पता चली सच्चाई?
प्रेमानंद महाराज की इस तस्वीर को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि सच्चाई ये है कि ये तस्वीर सही नहीं है। किसी ने शरारत करते हुए इस तस्वीर को एआई के माध्यम से बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है।
crickett__stars नाम के एक पेज इसको पोस्ट किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है, ''क्या शानदार सुबह और क्या शानदार पल!'' तस्वीर इतनी शानदार है कि कोई भी इसको सच मान लेगा। बता दें कि ये तस्वीर अगर आपके पास आती है तो इसको आगे ना भेजें क्योंकि फैक्ट चेट में ये फर्जी साबित हुई है। इस तरह की तमाम एआई तस्वीरें महाराज जी की वायरल होती रहती हैं।
लोगों ने किए कमेंट्स
हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ प्रेमानंद महाराज की इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''प्रेमानंद जी महाराज जी के साथ हार्दिक की गर्लफ्रेंड।'' एक ने लिखा, ''नजर ना लगे।'' एक ने लिखा, ''भगवान दोनों को सलामत रखे।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन तस्वीर।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन हार्दिक का रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications










