अंधेरी रात में घुंघरू पहन नाचते हैं प्रेमानंद महाराज ? 34 सेकंड का अद्भुत नजारा देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे
Fact Check: प्रेमानंद महाराज के वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज के नए पुराने वीडियो देखने के लिए बेताब रहता है। वैसे तो प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए तमाम नामी सितारे और आम लोग वृंदावन पहुंच जाते हैं, लेकिन जो भी लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने नहीं आ पाते हैं वह टीवी पर और रील्स पर ही प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुन पाते हैं।

इंटरनेट पर छाया प्रेमानंद महाराज का वीडियो
लोग प्रेमानंद महाराज से इतने भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हैं कि उनसे जुड़े हर एक किस्से के बारे में वह जानना चाहते हैं। चाहें प्रेमानंद महाराज के बचपन की कोई कहानी हो या प्रेमानंद महाराज के कोई अनुभव हों। बता दें कि हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज रात के अंधेरे में पैरो में घुंघरू पहन नृत्य करते नजर आ रहे हैं।
पैरों में घुंघरू पहन नाचे प्रेमानंद महाराज
जी हां, पीला चोला ओढ़े, घेरदार कुर्ता पहन प्रेमानंद महाराज जोर-जोर से नाचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी है। प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो देख लोग हैरान रह गए हैं। एक भक्त ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है यह तो अद्भुत है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा महाराज जी और उनकी कला सभी के परे हैं।
क्या है इस वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज में कोई भी सच्चाई नहीं है यह वीडियो रियल नहीं बल्कि AI द्वारा जनरेट किया या है। वीडियो को इतनी सफाई से एडिट किया या है कि वीडियो देखकर अंतर निकाल पाना बहुत ही कठिन है। भले ही प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया हो, लेकिन इस वीडियो ने भक्तों का दिल छू लिया है।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications










