..................... Fact Check: Nita Ambani drink such expensive milk, cow drink RO water? know the truth - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी पीती हैं इतना महंगा दूध, RO का पानी पीती है गाय? कीमत जानकर लगेगा जोर का झटका

Nita Ambani Cow Milk Cost: नीता अंबानी कई सौ करोड़ की मालकिन हैं और उनको लेकर ऐसे ऐसे फैक्ट्स सामने आते हैं कि लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं। अगर आपसे कहा जाए कि वो ऐसी गाय का दूध पीती हैं जो RO का पानी पीती है और उसके एक लीटर दूध की कीमत 2000 है।

Nita Ambani

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर दावा किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये दूध खास नस्ल की गायों से मिलता है जिनको आरओ का पानी पिलाया जाता है। आम गायों से हटकर इन गायों की देखभाल होती है और इनका खाना भी काफी विशेष तरीके का होता है।

Also Read
पर्दे पर उतरेगा Ashok Kharat का कारनामा, मशहूर बॉलीवुड एक्टर निभाएगा फर्जी बाबा का किरदार?
पर्दे पर उतरेगा Ashok Kharat का कारनामा, मशहूर बॉलीवुड एक्टर निभाएगा फर्जी बाबा का किरदार?

क्या है सच्चाई?

नीता अंबानी की गाय के 2000 प्रति लीटर वाले दूध को लेकर फैक्ट खंगाले गए तो पता चला कि इन खबरों का कोई ठोस आधार नहीं है। इंटरनेट पर बस इस खबर को फैलाया जा रहा है जबकि ऐसी कोई पुष्टि किसी के द्वारा नहीं हुई है। लेकिन ये बात भी सही है कि नीता अंबानी जो दूध पीती हैं वो प्रीमियम डेयरी फार्म्स से आता है जहां पर गायों को काफी अच्छी सुख सुविधाएं दी जाती हैं।

लेकिन दूध की कीमत और आरओ वाटर को लेकर कोई सही बात सामने नहीं आ पाई है। इससे इतना तय है कि ये खबर पूरी तरह से सही नहीं है। फैक्ट चेक में इस खबर को फर्जी माना जा रहा है और इस तरह की कोई अफवाह आपको पता चलती है इसपर यकीन ना करें और ना ही इसको साझा करें।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इनके नौकर की मेहरबानी है जो ये लोगो का इतना ख्याल रखते हैं मित्रों।'' एक ने लिखा, ''पैसा कमाया है तो खाते भी खिलाते भी है उस गाय की किस्मत भी अच्छी है।'' एक ने लिखा, ''आराम की जिंदगी तो इन्हीं लोगों की है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि नीता अंबानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X