Fact Check: कैटरीना की बेटे संग वायरल हुई तस्वीर ? पोते को गोद में ले दुलार करती दिखीं दादी

Fact Check: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और हैंडसम हंक एक्टर विक्की कौशल पेरेंस बन गए हैं। कैटरीना कैफ ने सात नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से छिपा कर रखा था, लेकिन जैसे ही फैन्स को मालूम हुआ कि कैटरीना मां बन गई हैं फैन्स कपल को जमकर बधाइयां दीं। बता दें कि फैन्स कैटरीना कैफ के बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। भले ही कैटरीना ने अभी तक अपने बेटे की तस्वीर ना साझा की हो, लेकिन कैट और उनके बेटे की एक तस्वीर इंटरनेट पर लीक हुई है जो फैन्स का दिल जीत रही है।
वायरल हुई कैटरीना के बेटे की तस्वीर
वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने घर पर मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उनका ध्यान रखने के लिए उनकी सास यानी कि विक्की कौशल की मां और कैटरीना की खुद की मां भी घर पर ही रुकी हैं। दादी और नानी मिलकर पोते और मां का ख्याल रख रहे हैं। वहीं हाल ही में एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ सोफे पर बैठी हैं उनकी गोद में नन्हे विक्की कौशल बैठे हैं और पास में दादी बैठी दिख रही हैं जो पोते को गले से चिपकाए नजर आ रही हैं। तीनों की यह तस्वीर फैन्स के दिल को छू रही है। इस खूबसूरत तस्वीर को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नजर ना लगे किसी की। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा बेटा तो बहुत ही क्यूट है।
क्या है इस तस्वीर की सच्चाई
आपको बता दें कि कैटरीना उनके बेटे और नन्हे बच्चे की जो तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है उस तस्वीर में जरा भी सच्चाई नहीं है। जी हां, वायरल हो रही यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है। तस्वीर को इस तरह से एडिट किया गया है कि फैन्स तो इस तस्वीर को देख अंतर ही नहीं निकाल पा रहे हैं कि यह तस्वीर रियल है या फेक। भले ही यह तस्वीर रियल ना हो, लेकिन फैन्स अंदाजा लगा चुके हैं कि कैटरीना का बेटा इतना ही क्यूट होगा।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो या वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications










