..................... Fact Check: Indresh Upadhyay wife Shipra sharma kitchen Video viral, make this food in first rasoi ceremony - Hindi Filmibeat

Fact Check: इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी की पहली रसोई, सास-ससुर को इंप्रेस करने के लिए बना डाली ये डिश, VIDEO

Indresh Upadhyay

Fact Check: मशहूर काथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के जमकर चर्चे रहे हैं। भले ही उनकी कथाओं को लेकर लोग इतने ज्यादा उत्साहित ना हुए हों जितनी की उनकी शादी को लेकर लोगों में उत्साह है। बता दें कि 5 दिसंबर को इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा शर्मा संग जयपुर में धूमधाम से शादी रचाई। बताया जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय की शादी में तमाम मेहमान और VIP गेस्ट शामिल हुए थे जिन्हें चांदी की थाल में खाना खिलाया गया था। अपनी इसी शो बाजी की वजह से इंद्रेश उपाध्याय को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

शिप्रा शर्मा की पहली शादी की तस्वीरें देख इंटरनेट पर मची खलबली

इंद्रेश उपाध्याय की शादी के खर्चों पर से जब लोगों की नजर हटी तब इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी शिप्रा शर्मा की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। कुछ तस्वीरों में यह दावा किया जा रहा था कि शिप्रा शर्मा की इंद्रेश उपाध्याय से दूसरी शादी है। शिप्रा की पहली शादी के कुछ क्लिप और फोटो भी जमकर वायरल हुए थे, लेकिन बता दें कि इन सभी तस्वीरों में किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है। यह सभी तस्वीरें AI द्वारा एडिट की गई हैं।

शिप्रा शर्मा की पहली रसोई का वीडियो वायरल

वहीं इन तस्वीरों के बाद शिप्रा शर्मा की शादी के बाद पहली रसोई का क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि शिप्रा शर्मा घूंघट किए हुए अपने ससुराल वालों के लिए कुछ मीठा पकाती नजर आ रही हैं। पहले तो वह चूल्हे की पूजा करती हैं और उसके बाद वह खाना बनाना शुरू करती हैं। बता दें कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन शिप्रा शर्मा का यह क्लिप भी फेक है। यह किसी अन्य महिला की क्लिप है जिसे शिप्रा शर्मा का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार की AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।

Read more about: Indresh Upadhyay trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X