प्लेन में तेजी से बुक हो रही जान बचाने वाली सीट नंबर 11A, जादुई सीट 27 साल पहले बचा चुकी है इस सिंगर की जान

Magical Seat 11A: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही प्लेन में सफर करने वाले लोगों के दिल में डर बैठ रहा है। वहीं आज हम आपको एक चमत्कार की कहानी सुनाने जा रहे हैं। अगर आप भी प्लेन में सफर करते हैं तो ये आपके लिए काफी महत्वपूर्ण जानकारी साबित होने वाली है। दरअसल, हम आपको उस सीट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने हर बार लोगों की जान बचाई है।
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में सिर्फ एक इंसान बचा है जो कि सीट नंबर 11A का यात्री था। इसके बाद जैसे ही खबर दुनिया में फैली तो थाई सिंगर ने इसी सीट को लेकर अपना अनुभव शेयर किया जो कि पूरी तरह से हैरान कर देने वाला है। 27 साल पहले थाईलैंड में भी एक ऐसा ही प्लेन हादसा हुआ था, जिसमें जीवित बचा व्यक्ति भी 11ए सीट पर ही बैठा था। यूके की न्यूज वेबसाइट मिरर की खबर के मुताबिक, यह शख्स थाईलैंड का एक्टर और सिंगर जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक था।
लोयचुसाक ने 1998 में थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट बैंकॉक से आ रही थी और साउथ थाईलैंड के सूरत थानी शहर में लैंड करने वाली थी। लेकिन लैंडिंग के दौरान फ्लाइट हवा में ही रुक गई और फिर क्रैश हो गए थी। इस प्लेन में 146 लोग सवार थे, जिसमें से 101 लोगों की मौत हो गई थी। जिंदा बचने वाले लोगों में लोयचुसाक भी थे। लोयचुसाक प्लेन की 11ए सीट पर बैठे थे। जब अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचने वाले शख्स की कहानी मीडिया की सुर्खियां बनी, तब लोयचुसाक को भी इसके बारे में पता चला।
लोयचुसाक ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें अगले 10 साल तक फ्लाइट से सफर करने में परेशानी हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा खिड़की की तरफ देखता था और अगर कोई उसे बंद करता था, तो मुझे डर लगने लगता था। लोयचुसाक ने कहा कि मुझे आज भी उस वक्त की आवाज, गंध और दलदल के पानी का स्वाद याद है।
एक्सपर्ट मानते हैं कि जिस 11ए सीट पर विश्वास कुमार रमेश बैठे थे, वह फायर एग्जिट के पास थी। लेकिन हर दुर्घटना में यह सीट सुरक्षित नहीं होती है। दरअसल 11ए सीट हर विमान में अलग-अलग जगह पर होती है। ऐसे में अब लोग तेजी से सीट नंबर 11A बुक कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये एक कोइंसीडेंस है।


Click it and Unblock the Notifications